Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

GATE Response Sheet 2023 रिलीज, इस तारीख को gate.iitk.ac.in पर रिलीज होगी गेट आंसर-की

GATE Response Sheet 2023 कैंडिडेट्स ध्यान दें कि प्रतिक्रिया पत्रक उत्तर कुंजी नहीं है। प्रोविजनल आंसर-की अलग से जारी की जाएगी। यह उत्तर कुंजी 22 फरवरी 2023 को जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 25 फरवरी 2023 तक का समय दिया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 16 Feb 2023 12:36 PM (IST)
Hero Image
GATE Response Sheet 2023: गेट रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है।

एजुकेशन डेस्क। GATE Response Sheet 2023: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग ( Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE 2023) की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर ने गेट परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर रिलीज की है। अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगइन करके अपनी प्रतिक्रिया पत्रक की जांच कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि प्रतिक्रिया पत्रक उत्तर कुंजी नहीं है। प्रोविजनल आंसर-की अलग से जारी की जाएगी। यह उत्तर कुंजी 22 फरवरी, 2023 को जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 25 फरवरी, 2023 तक का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी इस दौरान, अगर किसी प्रश्न पर कोई ऑब्जेक्शन है तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

GATE Response Sheet 2023: ये हैं अहम तिथियां

गेट 2023 परीक्षा- 4, 5, 11 और 12, फरवरी 2023

गेट 2023 रिस्पांस शीट रिलीज होने की तारीख- 15 फरवरी, 2023

गेट 2023 उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- 21, 2023 फरवरी

गेट 2023 उत्तर कुंजी आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि - 22 से 25, 2023 फरवरी

गेट परिणाम 2023 जारी होने की तारीख- 16 मार्च, 2023

16 मार्च को रिलीज होगा रिजल्ट

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गईं आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। डेट शीट के अनुसार, GATE 2023 का परिणाम 16 मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा।

GATE response sheet 2023: Follow these steps to check गेट रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

गेट रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटgate.iitk.ac.in पर जाएं। होमपेज पर, उन्हें अपने GATE 2023 नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद, उन्हें रिस्पांस शीट टैब पर क्लिक करने का विकल्प मिलेगा। विवरण सबमिट करने के बाद, GATE रिस्पांस शीट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।