Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

GATE Result 2023: आईआईटी कानपुर ने गेट परीक्षा के नतीजे किए घोषित, 21 मार्च से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

GATE Result 2023 ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का आयोजन 4 5 12 और 13 फरवरी 2023 को हुआ था। यह एग्जाम दो पालियों में कराया गया था। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर ने किया था।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 16 Mar 2023 04:53 PM (IST)
Hero Image
GATE Result 2023: आईआईटी कानपुर आज घोषित करेगा गेट परीक्षा के नतीजे।

एजुकेशन डेस्क। GATE Result 2023: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग ( Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा परिणाम की घोषणा आज कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ( Indian Institute of Technology Kanpur, IIT Kanpur)) आज यानी 16 मार्च को GATE 2023 परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जारी कर चुका है। स्कोरकार्ड 21 मार्च से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि GATE स्कोरकार्ड केवल परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों द्वारा ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा, आईआईटी कानपुर विषयवार गेट कट-ऑफ 2023 की भी घोषणा करेगा।

गेट 2022 रिजल्ट लिंक

गेट रिजल्ट चेक करने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत

GATE परीक्षा परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी पंजीकरण आईडी, ईमेल आईडी और पासवर्ड एंटर करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी कंप्यूटर स्क्रीन पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

ये है नतीजे जारी होने का समय

GATE 2023 परीक्षा के परिणाम शाम 4 बजे जारी होना था। हालांकि, पिछले ट्रेंड के अनुसार, गेट परिणाम 2023 आमतौर पर फर्स्ट हाफ में जारी किए किए गए थे। इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि आज फर्स्ट हाफ में भी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे, लेकिन संस्थान ने अपडेट जारी करके शाम 4 बजे नतीजे आने की जानकारी साझा की थी।

फरवरी में इन तिथियों में हुई थी परीक्षा

GATE 2023 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 12 और 13 फरवरी, 2023 को हुआ था। यह एग्जाम दो पालियों में कराया गया था। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर ने किया था।

How to check GATE 2023 results: गेट परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

गेट परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को “GOAPS पोर्टल” लिंक पर क्लिक करना होगा। उम्मीदवारों को अपना GATE 2023 नामांकन आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। GATE 2023 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।