Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Goa Board HSSC Result 2023: गोवा बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स के नतीजे चेक करने के लिए लिंक एक्टिव

Goa Board HSSC Result 2023 गोवा HSSC की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा दो टर्म में आयोजित की गई थी। पहला टर्म 10 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थीं। वहीं टर्म 2 का आयोजन 15 मार्च से 31 मार्च 2023 तक किया गया था।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 06 May 2023 04:40 PM (IST)
Hero Image
Goa Board HSSC Result 2023 Date: गोवा बोर्ड ने 12वीं परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है।

 एजुकेशन डेस्क। Goa Board HSSC Result 2023 Date: गोवा बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का लिंक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। GBSHSE ने इस संबंध में पहले ही सूचना जारी कर दी थी। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने कहा था कि आज शाम 4 बजकर 30 मिनट पर एचएसएससी रिजल्ट (Goa Board HSSC Result 2023) की घोषणा करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स जीबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर लॉगइन करके नतीजे देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद ही स्टूडेंट्स नतीजे देख पाएंगे।

Goa Board HSSC Result 2023 Date: दो टर्म में हुई थीं परीक्षाएं 

Goa HSSC की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा दो टर्म में आयोजित की गई थी। पहला टर्म 10 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थीं। वहीं टर्म 2 का आयोजन 15 मार्च से 31 मार्च 2023 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल कुल 19802 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। जिसमें 9930 लड़के और 9872 लड़कियां शामिल हुए हैं।

Goa Board HSSC Result 2023 Date: ऐसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट 

वहीं, अगर पिछले साल की बात करें तो साल 2022 में, गोवा एचएसएससी परिणाम 21 मई को जारी किया गया था। वहीं, परीक्षाएं 5 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गईं थीं। गोवा एचएसएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं राज्य भर में 18 केंद्रों और 72 उपकेंद्रों में आयोजित की गईं थीं। इस दौरान, कुल 18,201 छात्रों ने गोवा कक्षा 12 एचएसएससी की परीक्षा दी थी, जिसमें 8,925 छात्र और 9,276 महिला छात्राओं ने एग्जाम दिया था। वहीं, इस साल कुल पास प्रतिशत 92.66 प्रतिशत रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्ट्स के लिए 95.68 प्रतिशत, वाणिज्य के लिए यह 95.71 और विज्ञान के लिए यह 93.95 प्रतिशत रहा था।