Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

GSEB HSC Science Answer key 2023: 15 अप्रैल तक दर्ज कराएं 12वीं साइंस स्ट्रीम के लिए आपत्ति, देनी होगी ये फीस

GSEB HSC Science Answer key 2023 जीएसईबी ने कहा है कि गणित रसायन विज्ञान भौतिक विज्ञान और जीवन विज्ञान विषयों की उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्तियां 15 अप्रैल तक ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती हैं। स्टूडेंट्स को 500 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 13 Apr 2023 12:40 PM (IST)
Hero Image
GSEB HSC Science Answer key 2023: 12वीं साइंस स्ट्रीम आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट 15 अप्रैल है।

एजुकेशन डेस्क। GSEB HSC Science Answer key 2023: गुजरात स्कूल एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) ने 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम के लिए आंसर-की रिलीज कर दी है। वहीं, छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए जारी उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 15 अप्रैल, 2023 तक का मौका दिया है। एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि अगर उन्हें किसी क्वैश्चन पर आपत्ति है तो वे इसके लिए विरोध दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन उठाने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट gsebeservice.com पर जाकर लॉगइन करना होगा। बता दें कि गुजरात बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गईं थीं। वहीं बारहवीं के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हुईं और 28 फरवरी को संपन्न हुईं थीं।

वहीं, इस संबंध में जीएसईबी ने कहा है कि गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीवन विज्ञान विषयों की उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्तियां 15 अप्रैल तक ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती हैं। स्टूडेंट्स को 500 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर कोई अभ्यावेदन सही पाया जाता है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। इन आपत्तियों पर विचाार करने के बाद बोर्ड गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के लिए नतीजों के डेट और टाइम की घोषणा करेगा। 

आधिकारिक घोषणा होगी जल्द 

आमतौर पर, गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए अलग-अलग से घोषित किए जाते हैं। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड ने अभी कोई आधिकारिक सूचना रिलीज नहीं की है। नतीजे जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट gseb.org पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक 

गुजरात बोर्ड 12वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। ज्याद जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।