Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Harayana Group D Result 2023: हरियाणा ग्रुप डी आंसर की पर आज ही दर्ज कर लें आपत्ति, रिजल्ट जल्द होगा घोषित

Harayana Group D Result 2023 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को बता दें कि आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है और इस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आज यानी 13 नवंबर निर्धारित है। अभ्यर्थी आंसर की पर आपत्ति लॉग इन क्रेडेंशियल सबमिट करके दर्ज कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 13 Nov 2023 06:27 PM (IST)
Hero Image
Harayana Group D Result 2023: हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट जल्द होगा घोषित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Harayana Group D Result 2023: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से ग्रुप डी आंसर की जारी हो चुकी है। एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की द्वारा उम्मीदवार अपने प्रश्न उत्तरों को मिलान कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है उनके लिए आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम आज यानी 13 नवंबर 2023 है। इसलिए अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

HSSC 2023 Group D Answer Key: ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • अभ्यर्थी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए सबसे पहले एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Answer Key Challenge For HSSC CET Group D Examination 2023 पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यहां एप्लीकेशन नंबर/ एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके साइन इन करना होगा।
  • इसके बाद आपको जिस उत्तर पर आपत्ति है उसको दर्ज करके उसका प्रूफ जमा करके सबमिट कर देना है।

HSSC 2023 Group D Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें।

HSSC 2023 Group D Result: रिजल्ट जल्द होगा घोषित

एचएसएससी ग्रुप डी 2023 परीक्षा का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर 2023 को किया गया था। परीक्षा के बाद से उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

इतना रह सकता है कटऑफ

पिछले वर्षों के पैटर्न और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष जनरल श्रेणी का कटऑफ 61 से 65 प्रतिशत, एससी का 46 से 50 फीसदी, बीसीए A वर्ग के लिए 51 से 55 प्रतिशत और बीसीए B का 55 से 60 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- SSC Constable GD: जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऐसे होगा चयन, ये योग्यता है अनिवार्य