Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana 10th Compartment Result 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Haryana 10th Compartment Result 2023 हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Haryana Board of School Education HBSE) ने मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई से 18 अगस्त तक किया था। यह एग्जाम राज्य के 71 केंद्रों पर कराई गई थी। वहीं आज नतीजोंं का एलान कर दिया है। वहीं मुख्य परीक्षा के नतीजे मई में जारी किए गए थे। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर विजिट करना चाहिए।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 05 Sep 2023 04:40 PM (IST)
Hero Image
Haryana Class 10 Compartment Result 2023: हरियाणा बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।

एजुकेशन डेस्क। Haryana Class 10 Compartment Result 2023: हरियाणा बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Haryana Board of School Education, HBSE) ने आज, 5 सितंबर को दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए गए हैं। जल्द ही रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। नतीजों की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं,जिनको फाॅलो करके भी परिणाम देखे जा सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

HBSE Haryana Class 10 Compartment Result 2023: हरियाणा बोर्ड दसवीं कंपार्टमेंट रिजल्ट ऐसे करें चेक (रिजल्ट लिंक जल्द होगा एक्टिव)

हरियाणा बोर्ड दसवीं कंपार्टमेंट रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज के “परिणाम” टैब पर जाएं। अब “एचबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023” पेज पर जाएं और लिंक एक्टिव होने के बाद उस पर क्लिक करें। इसके बाद, आधिकारिक लॉगिन स्क्रीन पॉप अप हो जाएगी। अब अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करें। इसके बाद कैप्चा कोड एंटर करें और “सर्च परिणाम” बटन दबाएं। इसके बाद एचबीएसई कंपार्टमेंट परिणाम 2023 कक्षा 10 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब आप इसे चेक करें आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

बता दें कि यह परीक्षा 27 जुलाई से 18 अगस्त तक राज्य भर के 71 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब नतीजों का एलान कर दिया गया है। वहीं, मुख्य परीक्षा के नतीजे मई में जारी किए गए थे। परीक्षा या फिर परिणाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।