Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana CET Answer Key 2022: हरियाणा सीईटी आंसर-की और रिजल्ट कब होगा रिलीज, ये रही पूरी डिटेल्स

Haryana CET Answer Key 2022 हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा का आयोजन 5 और 6 नवंबर 2022 को किया गया था। परीक्षा में करीब 7 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। ग्रुप सी के पदों पर नियुक्ति के लिए इस एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 09 Nov 2022 10:29 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा सीईटी आंसर-की और रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Haryana CET Answer Key 2022: हरियाणा सीईटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन हो चुका है। बीते सप्ताह 5 और 6 नवंबर, 2022 को राज्य में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) कराई गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसके बाद से ही परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थी आंसर-की रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि, जल्द ही परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें प्रोविजनल आंसर-की पर अपडेट मिल सके।

आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

बता दें कि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा की आंसर-की रिलीज होने के बाद उम्मीदवारों से आपत्ति भी मांगी जाएगी। इसके तहत, कैंडिडेट्स को कुछ दिन का समय दिया जाएगा, जिस दौरान वे आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इस ऑब्जेक्शन प्रोसेस के दौरान अगर किसी भी कैंडिडेट्स को लगता है कि, उनके प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इस दौरान पोर्टल पर जाकर आपत्ति दर्ज कराएंगे। इसके बाद परीक्षा की फाइनल आंसर-की रिलीज होगी।

इस तारीख तक नतीजे संभव

हरियाणा सीईटी परीक्षा के नतीजे अगले महीने में रिलीज हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह ने परिणाम पर अपडेट देते हुए कहा था कि, नतीजे 15 दिसंबर, 2022 तक रिलीज होने की संभावना है। हालांकि सटीक तिथि की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से ग्रुप सी के 28 हजार पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। यह भर्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।