Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana DElEd Result 2023: हरियाणा बोर्ड ने घोषित किए डीएलएड फरवरी परीक्षा परिणाम, इस लिंक से देखें मार्क्स

Haryana DElEd Result 2023 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बीएसईएच डीएलएड रिजल्ट 2023 की घोषणा आज 2 मई को करते हुए और इसके साथ एचबीएसई डीएलएड रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर एक्टिव कर दिया है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Tue, 02 May 2023 04:08 PM (IST)
Hero Image
Haryana DElEd Result 2023: छात्र-छात्राओं को अपना प्रवेश वर्ष और रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।

Haryana DElEd Result 2023: हरियाणा डीएलएड फरवरी 2023 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड फरवरी 2023 परीक्षा और रि-अपीयर एग्जाम मार्च 2023 के संयुक्त परिणामों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा बीएसईएच डीएलएड रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी मंगलवार, 2 मई को की गई और इसके साथ हरियाणा बोर्ड एचबीएसई डीएलएड रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव कर दिया है।

हरियाणा बोर्ड डीएलएड रिजल्ट 2023 लिंक

Haryana DElEd Result 2023: इन स्टेप में देखें हरियाणा बोर्ड डीएलएल परिणाम

उम्मीदवारों को बीएसईएच द्वारा घोषित हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2023 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद रिजल्ट सेक्शन में जाना है। इस पेज पर स्टूडेंट्स को अपनी परीक्षा के परिणाम से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पेज पर छात्र-छात्राओं को अपना प्रवेश वर्ष, रोल नंबर और स्क्रीन पर दिए गए कोड को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

Haryana DElEd Result 2023: विशेष परीक्षा के लिए आवेदन 9 मई से

हरियाणा बोर्ड ने बीएसईएच डीएलएड रिजल्ट 2023 घोषित करने के साथ ही साथ जुलाई 2023 में आयोजित की जाने वाली विशेष परीक्षा के लिए पंजीकरण की तारीखों का भी एलान कर दिया है। बोर्ड की अधिसूचना के मुताबिक जो उम्मीदवार अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है और विशेष परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं वे 9 से 23 मई तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 मई तक, 300 रुपये शुल्क के साथ 6 जून तक और 1000 रुपये लेट फीस के साथ 13 जून तक अप्लाई कर सकेंगे।

Haryana DElEd Result 2023: इतना भरना होगा शुल्क

विलंब शुल्क के साथ-साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क भी देना होगा, जो कि 800 रुपये प्रति विषय है तथा एक से अधिक विषयों के लिए 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।