Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana CET Result 2022: आज हो सकती है हरियाणा सीईटी के नतीजों की घोषणा, 7.5 लाख उम्मीदवार ऐसे करें चेक

Haryana CET Result 2022 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 5 व 6 नवंबर 2022 आयोजित संयुक्त पात्रता परीक्षा के नतीजों की घोषणा 15 दिसंबर तक घोषित किए जाने की जानकारी आयोग के अध्यक्ष ने परीक्षा के आयोजन के बाद दी थी।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Fri, 16 Dec 2022 08:56 AM (IST)
Hero Image
एचएसएससी हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 का इंतजार 7.5 लाख उम्मीदवारों को।

एजुकेशन डेस्क। HSSC Haryana CET Result 2022: हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। हरियाणा सरकार के विभागों में ग्रुप सी के 42 हजार पदों पर भर्ती के लिए एक ही पहले चरण के तौर पर आयोजित संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2022 के नतीजों की घोषणा आज, 16 दिसंबर 2023 को की जा सकती है। एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने परीक्षा के 5 व 6 नवंबर को आयोजन के बाद जानकारी दी थी कि परिणाम 15 दिसंबर तक घोषित करने के लिए एनटीए को कहा गया है। ऐसे में उम्मीद की रही है कि परीक्षा में सम्मिलित 7.5 लाख उम्मीदवार अपना एचएसएससी हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 जल्द ही चेक कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - SSC CHSL Notification 2022: 4500 रिक्तियों के साथ जारी हुआ सीएचएसएल परीक्षा का नोटिफिकेशन, आवेदन 4 जनवरी तक

Haryana CET Result 2022: हरियाणा सीईटी के नतीजे ऐसे करें चेक

हरियाणा संयुक्त पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हुए 7.5 लाख उम्मीदवारों को अपना एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को एक्टिव किए जाने वाले हरियाणा सीईटी 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने विवरण भरकर सबमिट करने होंगे, जिसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर स्क्रीन पर देख सकेंगे। परिणाम का प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - HPSC PGT Recruitment: हरियाणा में 4476 पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन में देरी, 1711 पदों के लिए बीएड जरूरी नहीं

बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य सरकार के विभागों 42 हजार ग्रुप सी पदों पर शीघ्र होने वाली भर्ती के लिए कॉमन ईलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2022 के लिए अधिसूचना 10 सितंबर 2021 को जारी की थी और आयु सीमा में छूट के साथ आवेदन प्रक्रिया फिर से 31 मई 2022 संचालित की गई थी। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 5 व 6 नवंबर 2022 को किया गया था और प्रोविजिनल आंसर-की 7 दिसंबर को जारी किए गए थे। इसके साथ ही, एचएसएससी ने जारी की गई अनौपचारिक उत्तर कुंजियों पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 11 दिसंबर तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब एचएसएससी हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Nursing Officer, Pharmacist Recruitment: राजस्थान में निकली 3309 नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट की भर्ती