Move to Jagran APP

HBSE 10th Toppers List 2023: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में छाई लड़कियां, 10वीं,12वीं दोनों में किया बेहतर प्रदर्शन

HBSE 10th Toppers List 2023 एचबीएसई परिणाम के टाइम के संबंध में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करते रहें। वहीं एक बार एचबीएसई परिणाम लिंक 2023 एक्टिव होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyPublished: Tue, 16 May 2023 09:25 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2023 08:51 AM (IST)
HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड हाइस्कूल के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे।

 एजुकेशन डेस्क। HBSE 10th Toppers List 2023: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में लड़कियां छा गई हैं। छात्राओं ने 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। हरियाणा बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षाएं देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बीता दिन बेहद खास है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Haryana Board of School Education, HBSE) द्वारा आज 16 मई, 2023 HBSE 10वीं परिणाम 2023 की घोषणा कर दी है।परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर नतीजों की जांच कर सकते हैं। 10वीं की परीक्षा में भुना के हिमेश, सिकंदरपुर सोनीपत की वर्षा और भिवानी के सोनू ने 498 अंक लेकर टॉप किया है। वहीं, सरकारी स्कूल के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 57.73 रहा है। वहीं, निजी स्कूल के 75.65 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखें हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट  

Haryana Board 10th Result 2023: जिलों ने किया ऐसा प्रदर्शन 

रेवाड़ी: 89.02% चरखी दादरी: 87.78% महेंद्रगढ़: 86.40% फतेहाबाद: 85.15% जींद: 83.91%

लड़कियां लड़कों से रहीं आगे 

हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 2023 में  2 लाख 86 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी। सरकारी स्कूलों का परिणाम 57.73 प्रतिशत रहा था। वहीं, प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 75.65 प्रतिशत रहा है। वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रतिशत 69.81 लड़कियां पास हुई हैं तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 61.42 प्रतिशत रहा है। 

रेवाड़ी जिले से सबसे ज्यादा पास हुए स्टूडेंट्स 

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार की दसवीं की परीक्षाओं में रेवाड़ी जिले ने 10वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां के स्टूडेंट्स अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक पास हुए हैं। रेवाड़ी जिले का पास प्रतिशत 78.68 फीसदी रहा है। इसके बाद 77.61 फीसदी के साथ चरखी दादरी और 77.55 फीसदी के साथ मोहिंदर गढ़ जिला रहा है। वहीं सबसे कम 51.68 फीसदी पास प्रतिशत नूह जिले का रहा।

1 लाख 87 हजार से ज्यादा पास 

HBSE 10 वीं की परीक्षा में 2,86,425 छात्र उपस्थित हुए और उनमें से 1,87,401 को उत्तीर्ण घोषित किया गया, जबकि 37,342 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत रखा गया है। वहीं, 61,682 को असफल घोषित किया गया है।

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

HBSE 10th Toppers List 2023:ये हैं पिछले साल की टॉपर 

असीमा सुनैना खुशी, सुहानी और रीना ने हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा में पिछले साल 2022 में टॉप किया था। 

यह भी पढ़ें - LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Updates: हरियाणा बोर्ड सेकेंड्री रिजल्ट आज, क्या 10वीं में भी छात्राएं रहेंगी आगे छात्रों से?

एचबीएसई परिणाम के टाइम के संबंध में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करते रहें। वहीं एक बार, एचबीएसई परिणाम लिंक 2023 एक्टिव हो जाने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जांच कर सकेंगे। वहीं, देखना यह भी होगा कि क्या 12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियां बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगी। इंटर की परीक्षा में तो गर्ल्स ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया था। पहले तीन स्थान पर लड़कियां ही रहीं हैं। अब क्या रिकॉर्ड 10वीं में भी कायम रहता है , यह देखना होगा।

Haryana HBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2023 

रैंक-1 , नैंसी, सिवानी मंडी, भिवानी - 500 से 498 मार्क्स

रैंक-2 , जसमीत कौर, करनाल, 500 से 497 मार्क्स

रैंक- 3 कनुज, जहांगीरपुर, झज्जर, 500 से 496 मार्क्स

रैंक- 3 मानसी सैनी, रोहतक, 500 से 496 मार्क्स

रैंक- 3, प्रिया, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उकलाना मंडी, हिसार, 500 से 496 मार्क्स

Haryana HBSE 12th Result 2023: ऐसा रहा हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 

हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 2,63,409 छात्र शामिल हुए थे। वहीं, इस एग्जाम में कुल में से 81.65% ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस साल 87.11% लड़कियां और 76.43% लड़कों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की है। पिछले साल की तुलना में कुल पास प्रतिशत में 5.43 अंक की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें - Haryana Board 10th Result 2023: आज जारी हो सकता है हरियाणा 10वीं बोर्ड रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.