Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

HBSE 10th Result 2023: हरियाणा 10वीं में ग्रामीण एवं प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट्स ने किया बेहतर प्रदर्शन

HBSE 10th Result 2023 हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 16 मई को घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष हरियाणा के ग्रामीण एवं प्राइवेट विद्यालयों के स्टूडेंट्स ने सरकारी एवं शहरी क्षेत्र के स्टूडेंट्स से बेहतर प्रदर्शन किया है।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Tue, 16 May 2023 04:24 PM (IST)
Hero Image
HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं में ग्रामीण एवं प्राइवेट स्कूल के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन।

HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में 3 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। ये सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर जांच सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को रोल नंबर एवं अन्य डिटेल जारी करनी होगी। रिजल्ट घोषित होने होने के साथ ही टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 10वीं में हिमेश, वर्षा और सोनू ने 498 अंक प्राप्त करके राज्य में टॉप किया है।

हरियाणा बोर्ड HBSE 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 1

हरियाणा बोर्ड BSEH 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 2

HBSE 10th Result 2023: ग्रामीण एवं प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने लहराया परचम

हरियाणा बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद प्रेस रिलीज के माध्यम से परिणाम से संबंधित आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। इस वर्ष प्राइवेट विद्यालयों के साथ ग्रामीण स्कूलों के बच्चों ने सरकारी एवं शहरी छात्र-छात्राओं से बेहतर प्रदर्शन किया है। ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट जहां 67.35 फीसदी रहा है वहीं शहरी क्षेत्र के बच्चों के रिजल्ट 61.28 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 57.73 प्रतिशत रहा है तो वहीं प्राइवेट स्कूल्स का परिणाम 75.65 फीसदी रहा है।

HBSE 10th Result 2023: राज्य में सबसे ज्यादा रेवाड़ी जनपद का रिजल्ट रहा

हरियाणा 10वीं रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से सभी जनपदों के अनुसार रिजल्ट के आंकड़े भी जारी किये गए हैं। पुरे राज्य में रेवाड़ी जनपद ने सबसे ज्यादा 78.68 फीसदी पास पर्सेंटेज दर्ज किया है। रेवाड़ी के बाद चरखी दादरी ने 77.61 प्रतिशत, मोहिंदर गढ़ 77.55 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। पूरे राज्य में सबसे खराब प्रदर्शन नूह जनपद का रहा है। नूह का पास पर्सेंटेज 51.68 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

इन सबके अलावा लड़कियों ने राज्य में लड़कों से बेहतर प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाजी मारी है। जहां लड़कियों का पास पर्सेंटेज 69.81 प्रतिशत दर्ज किया गया है वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 61.41 प्रतिशत रहा है।