Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

HBSE Open 10th, 12th Result 2023: हरियाणा ओपेन 10वीं, 12वीं रिजल्ट घोषित, ये रहा लिंक, 17.36% व 21.65% पास

HBSE Haryana Open 10th 12th Result 2023 (OUT) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा हरियाणा मुक्त विद्यालय फरवरी/मार्च 2023 सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री की परीक्षाओं के लिए परिणाम आज यानी शुक्रवार 19 मई 2023 घोषित कर दिए गए हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Fri, 19 May 2023 06:11 PM (IST)
Hero Image
HBSE Haryana Open 10th, 12th Result 2023 (OUT): लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव कर दिया है।

HBSE Haryana Open 10th, 12th Result 2023 (OUT): हरियाणा बोर्ड ओपेन 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित हरियाणा मुक्त विद्यालय फरवरी/मार्च 2023 सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री की परीक्षाओं के लिए परिणाम घोषित कर दिए हैं। हरियाणा बोर्ड ने एचबीएसई ओपेन 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 19 मई 2023 को की। इसके साथ ही बोर्ड ने बीएसईएच ओपेन 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव कर दिया है। इस लिंक से छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर या नाम, माता/पिता का नाम और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करके अपना हरियाणा ओपेन रिजल्ट 2023 ऑनलाइन देख सकते हैं।

HBSE Open 10th, 12th Result 2023: इन स्टेप में देखें हरियाणा ओपेन 10वीं, 12वीं रिजल्ट

ऐसे में जो स्टूडेंट्स फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित मुक्त विद्यालय दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे उन्हें अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा और फिर रिजल्ट्स सेक्शन में जाना है। इसके बाद स्टूडेंट्स को दिए गए विभिन्न रिजल्ट लिंक में से अपने परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर या नाम, पैरेंट्स का नाम और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरनी होगी। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद परिणाम की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

HBSE Open 10th, 12th Result 2023: हरियाणा ओपेन 10वीं में 17.36% और 12वीं में 21.65% पास

हरियाणा बोर्ड द्वारा विज्ञप्ति के मुताबिक इस बार सेकेंड्री परीक्षाओं में 17.36 फीसदी फ्रेश और सीनियर सेकेंड्री में 21.65 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।