Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hindi Diwas 2022: जानें आम बोलचाल के अंग्रेजी शब्दों का हिंदी अर्थ; हेलमेट, लिफ्ट, स्कूल ड्रेस, पासवर्ड और अन्य

Hindi Diwas 2022 हिंदी दिवस के अवसर पर आइए हम आपको कुछ ऐसे अंग्रेजी के शब्दों का हिंदी में अर्थ बताते हैं जिनका प्रयोग हम आमतौर पर अंग्रेजी में ही करते हैं। जैसे - हेलमेट कंप्यूटर कैलकुलेटर लिफ्ट ट्रेन रेलवे स्टेशन आदि।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Wed, 14 Sep 2022 10:08 AM (IST)
Hero Image
Hindi Diwas 2022 के अवसर पर जानें आम बोलचाल के अंग्रेजी से शब्दों का अर्थ।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Hindi Diwas 2022: आज, 14 सितंबर को हिंदी दिवस है। तारीख 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राष्टभाषा के तौर पर मान्यता दिए जाने के अवसर पर आज के दिन हर वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। हालांकि, पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। पूरे विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक हिंदी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी आमजन की भाषा है। आज के दिन उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और अन्य संस्थान के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों, संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों, युवा समूहों द्वारा देश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हिंदी के प्रचार-प्रसार को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जाता है। ऐसे में जबकि पूरा देश हिंदी दिवस मना रहा है, आइए हम आपको कुछ ऐसे अंग्रेजी के शब्दों की हिंदी अर्थ बताते हैं, जिनका आमतौर पर हिंदी भाषा में प्रयोग होता है:-

यह भी पढ़ें - Hindi diwas 2022 के मौके पर जानिए किसने लिखी थी हिंदी में पहली कविता

1. हेलमेट को हिंदी में क्या कहते हैं?

-शिरस्त्राण।

2. बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं?

-अधिकोष।

3. सिगरेट को हिंदी में क्या कहते हैं?

-धूम्रपान दंडिका।

4. इंटरव्यू को हिंदी में क्या कहते हैं?

-साक्षात्कार

यह भी पढ़ें - Hindi Diwas 2022: गमला, चिड़िया, तौलिय, रिक्शा जैसे शब्द इन भाषाओं से आए हिंदी में...

5. ट्रेंन को हिंदी में क्या कहते हैं?

-लौह पथ गामिनी

6. रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं?

-लौह पथ गामिनी भगभग अड्डा।

7. स्कूल यूनिफॉर्म को हिंदी में क्या कहते हैं?

-विद्यालय गणवेश।

8. सेकेंड को हिंदी में क्या कहते हैं?

-क्षण।

9. पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते हैं?

-कूटशब्द।

यह भी पढ़ें - Slogan On Hindi Diwas 2022: हिंदी दिवस पर भेजें शुभकामना संदेश, शेयर करें ये व्हाट्सएप स्टेटस

10. लिफ्ट को हिंदी में क्या कहते हैं?

-उत्थापक, उच्चालित्र।

11. सैटेलाइट को हिंदी में क्या कहते हैं?

-उपग्रह।

12. कैलकुलेटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

-गणक या परिकलक

13. कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

-संगणक।