Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

HSSC CET Group D परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड

HSSC CET Group D Exam City Slip 2023 हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक पर क्लिक करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 11 Oct 2023 05:21 PM (IST)
Hero Image
HSSC CET Group D एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSSC CET Group D Exam City Slip 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (HSSC CET) एग्जाम का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा। इस एग्जाम के लिए अब HSSC की ओर से सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है। एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर इस इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

HSSC CET Group D 2023 Exam City Slip Released: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप डाउनलोड

  • एचएसएससी ग्रुप डी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Notice to the candidates for written examination for CET group D (21st and 22nd October 2023) पर दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नेक्स्ट पेज पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

HSSC CET Group D 2023 Exam City Slip Download Direct Link

अभ्यर्थी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद एग्जाम सिटी एवं सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी बना सकते हैं।

HSSC CET Group D Exam: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

एग्जाम में कुछ ही दिनों का समय बचा है इसलिए एचएसएससी की ओर से एडमिट कार्ड अगले कुछ दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी एग्जाम के समय केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, इसके बिना आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar Shikshak Bharti Result: आज घोषित हो सकता है बिहार टीचर भर्ती रिजल्ट, bpsc.bih.nic.in कर सकेंगे चेक