Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

HSSC CET Result 2022: क्या 15 दिसंबर तक घोषित होंगे हरियाणा सीईटी के नतीजे? आंसर-की भी अभी तक नहीं हुई है जारी

HSSC CET Result 2022 हरियाणा संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन 5 व 6 नवंबर को किए जाने के एक माह बाद भी नतीजों को लेकर राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा फिलहाल कोई अपडेट जारी न किए जाने से इसमें सम्मिलित 7.5 लाख उम्मीदवार परिणाम के लिए परेशान हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Wed, 07 Dec 2022 03:22 PM (IST)
Hero Image
एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 से पहले जारी होंगे हरियाणा सीईटी आंसर-की।

एजुकेशन डेस्क। HSSC CET Result 2022: हरियाणा सीईटी 2022 में सम्मिलित हुए 7.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार फिलहाल समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है। हरियाणा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 42 हजार ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत एक ही पहले चरण के तौर पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की तरफ से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा पिछले माह के दौरान 5 व 6 नवंबर को आयोजित सीईटी 2022 के परिणामों पर आयोग की तरफ से फिलहाल कोई अपडेट साझा नहीं किया गया है। वहीं, परीक्षा के आयोजन के बाद एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने परीक्षा के सफल के आयोजन की जानकारी साझा करते समय बताया था कि एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 को 15 दिसंबर तक घोषित किए जाने के लिए एनटीए को कहा गया है।

यह भी पढ़ें - HSSC CET 2022: हरियाणा सीईटी के नतीजे 15 दिसंबर और आंसर-की इस तारीख तक संभव, 7.5 लाख उम्मीदवारों के लिए अपडेट

HSSC CET Result 2022: परिणाम 15 दिसंबर तक घोषित होने की कितनी संभावना? आंसर-की भी अभी तक नहीं हुई जारी

ऐसे में जबकि एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 के लिए अनुमानित तारीख को पूरा होने में सिफ एक सप्ताह का समय बचा है, नतीजों की घोषणा 15 दिसंबर तक होने की संभावना न के बराबर ही है। विभिन्न परीक्षाओं के पैटर्न के देखें तो सबसे पहले हरियाणा सीईटी आंसर-की 2022 जारी किए जाएंगे और इसके साथ ही इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इन आपत्तियों की समीक्षा सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराने के बाद फाइनल आंसर-की जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

ऐसे माना जा रहा है कि यदि एनटीए एचएसएससी सीईटी 2022 आंसर-की यदि आज, 7 दिसंबर या वीरवार, 8 दिसंबर को भी जारी करता है तो उम्मीदवारों की आपत्तियों को तीन से चार दिन यानि 12 दिसंबर तक आमंत्रित किए जाएंगे। इनकी समीक्षा और फिर अंतिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ परिणामों की घोषणा में दो सप्ताह का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें - CET Exam 2022: चार शिफ्ट में 7.53 लाख युवाओं ने दी सीईटी परीक्षा, 30 प्रतिशत परीक्षार्थी नहीं आए