Move to Jagran APP

HSSC Group C, D results 2024: हरियाणा ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा परिणाम आज होगा जारी, CM नायब सिंह ने की घोषणा

एचएसएससी ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इसके बाद एचएसएससी परीक्षा के नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। 24000 से अधिक पदों के लिए यह एग्जाम राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Thu, 17 Oct 2024 10:03 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा परिणाम की आज होगी घोषणा (Image-freepik)

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा परिणाम आज जारी किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम आज, 17 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, ''मैंने घोषणा की थी कि सबसे पहले 24,000 युवाओं की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा और उसके बाद मैं शपथ लूंगा। मैं उस वादे को पूरा कर रहा हूं.'' , नतीजे कल घोषित किए जाएंगे।

(Image-freepik)

HSSC Group C, D results 2024:  www.hssc.gov.in पर  जारी होगा हरियाणा ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा परिणाम

ऐसे में एचएसएससी ग्रुप सी, डी परीक्षा 2024 के लिए शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें नतीजे के बारे में अपडेट मिल सके। इसके साथ ही कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आसानी से नतीजे को डाउनलोड कर पाएंगे।

HSSC Group C, D results 2024: हरियाणा ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा परिणाम ऐसे कर पाएंगे चेक 

एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, ग्रुप सी और डी परिणाम लिंक देखें। अब, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें। एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें। 

HSSC Group C, D results 2024: हरियाणा ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा परिणाम स्कोर कार्ड में मेंशन होंगी ये डिटेल्स 

एचएसएससी ग्रुूप सी और डी भर्ती परीक्षा स्कोरकार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें उनका नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, कैटेगिरी और जेंडर जैसे महत्वपूर्ण डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, कुल अंक, योग्यता स्थिति और रैंक सहित अन्य की भी जांच कर सकते हैं। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने राज्य सरकार के विभागों में 24,000 पदों को भरने के लिए ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा हरियाणा के कई केंद्रों पर आयोजित की गईं। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना चाहिए।