Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

HSSC CET 2022: हरियाणा सीईटी के नतीजे 15 दिसंबर और आंसर-की इस तारीख तक संभव, 7.5 लाख उम्मीदवारों के लिए अपडेट

HSSC Haryana CET 2022 Result एचएसएससी की तरफ से एनटीए द्वारा 5 व 6 नवंबर को आयोजित हरियाणा संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2022 में सम्मिलित 7.53 लाख उम्मीदवारों के परिणाम 15 दिसंबर तक घोषित कर दिए जाएंगे। पढ़ें कब आएगी आंसर-की?

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 08:41 AM (IST)
Hero Image
एचएसएससी हरियाणा सीईटी 2022 रिजल्ट और आंसर-की पर 7.5 लाख उम्मीदवारों के लिए अलर्ट।

एजुकेशन डेस्क। HSSC Haryana CET 2022 Result: हरियाणा सीईटी 2022 परीक्षा में सम्मिलित हुए 7.5 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2022 के नतीजों की घोषणा 15 दिसंबर तक की जा सकती है। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने परीक्षा के सफल आयोजन के बाद जानकारी साझा करते हुए बताया कि एचएसएससी की तरफ हरियाणा सीईटी 2022 का आयोजन कर रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को परिणामों की घोषणा 15 दिसंबर तक करने को कहा गया है। ऐसे में एजेंसी द्वारा 5 और 6 नवंबर 2022 को आयोजित की गई हरियाणा सीईटी 2022 में सम्मिलित हुए 7.53 लाख उम्मीदवारों का इंतजार नतीजे एक माह बाद समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - CET Exam 2022: चार शिफ्ट में 7.53 लाख युवाओं ने दी सीईटी परीक्षा, 30 प्रतिशत परीक्षार्थी नहीं आए

HSSC Haryana CET 2022: हरियाणा सीईटी आंसर-की इस तारीख तक संभव

हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा से पहले एचएसएससी द्वारा पहले आंसर-की जारी की जाएगी। आयोग की तरफ से हरियाणा सीईटी आंसर-की 2022 को जारी किए जाने की तारीख की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा अनौपचारिक उत्तर-कुंजी एक सप्ताह के भीतर जारी की जा सकती है। एचएसएससी सीईटी आंसर-की 2022 जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों से इन पर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित करेगा। उम्मीदवार अपनी आपत्तियां आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घोषित की जाने वाली आखिरी तारीख व निर्धारित प्रति प्रश्न की दर से शुल्क के भुगतान के साथ दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारी आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की जारी करेगा और इसके साथ ही हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 भी घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में 42 हजार ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में संयुक्त पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 11.36 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। हालांकि, परीक्षा में 7.53 लाख उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए। इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर रिक्तियों की संख्या से 4 गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाना है।