Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

HTET Result 2022: हरियाणा टीईटी के नतीजे इन डायरेक्ट लिंक से देखें लेवल 1, 2 और 3 के लिए परिणाम

HTET Result 2022 Declared by BSEH हरियाणा बोर्ड ने 3 व 4 दिसंबर 2022 को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के तीनों स्तरों – लेवल 1 लेवल 2 और लेवल 3 के लिए नतीजों की घोषणा महज 15 दिनों में ही यानि सोमवार 19 दिसंबर को घोषित कर दिए।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Tue, 20 Dec 2022 07:28 AM (IST)
Hero Image
एचटीईटी रिजल्ट 2022 लिंक हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर और परीक्षा पोर्टल, haryanatet.in पर एक्टिव किया गया।

एजुकेशन डेस्क। HTET Result 2022 Declared by BSEH: हरियाणा टीईटी 2022 परीक्षा में सम्मिलित 2,61,389 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2022 के तीनों ही स्तरों (लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3) के लिए परिणामों की घोषणा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच), भिवानी द्वारा कर दी गई है। हरियाणा बोर्ड द्वारा एचटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा सोमवार, 19 दिसंबर को की गई। इसके साथ ही, बीएसईएच एचटीईटी 2022 रिजल्ट देखने के लिए लिंक को भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in और परीक्षा पोर्टल, haryanatet.in पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार हरियाणा टीईटी 2022 के किसी भी लेवल में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम इन वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

HTET Result 2022: हरियाणा टीईटी लेवल 1 में 15.83 फीसदी, लेवल 2 में 16.46 फीसदी और लेवल 3 में 9.85 फीसदी सफल

बीएसईएच द्वारा हरियाणा टीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा के साथ ही साथ परीक्षा से सम्बन्धित आकड़े भी जारी किए गए। हरियाणा बोर्ड द्वारा एचटीईटी रिजल्ट 2022 को लेकर जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक लेवल 1 यानि पीआरटी के लिए पात्रता परीक्षा में सम्मिलित 50,549 उम्मीदवारों में से सिर्फ 15.83 फीसदी उम्मीदवार ही सफल घोषित किए गए हैं। इसी प्रकार, टीजीटी पदों के लिए पात्रता परीक्षा में सम्मिलित 1,27,969 उम्मीदवारों में से एचटीईटी लेवल 2 रिजल्ट 2022 के अंतर्गत 16.46 फीसदी उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, पीजीटी पदों के लिए पात्रता परीक्षा के लिए एचटीईटी लेवल 3 रिजल्ट 2022 में सिर्फ 9.85 फीसदी उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है और इस स्तर में 82,871 उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे।

बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच), भिवानी ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2022 का आयोजन इसी माह के दौरान 3 और 4 दिसंबर किया था।