Move to Jagran APP

IAS Success Story: सेल्फ स्टडी के दम पर इस शख्स ने क्रैक की UPSC परीक्षा, पहले प्रयास में हासिल की 27वीं रैंक

IAS Success Story बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सक्षम गोयल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने यूजी में राजनीति शास्त्र और अर्थव्यवस्था जैसे विषयों को लिया था। इसी दौरान उन्हें हावर्ड विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप करने का भी मौका मिला था।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 28 Apr 2023 04:03 PM (IST)
Hero Image
IAS Success Story: आगरा के सक्षम गोयल ने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की
 एजुकेशन डेस्क। IAS Success Story: आईएएस सक्सेस स्टोरी कॉलम में हर दिन हम यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले हर अभ्यर्थी की कहानी के बारे में बताते हैं। इसी कड़ी में आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने देश ही नहीं दुनिया के सबसे टफ एग्जाम को अपने पहले ही प्रयास में ही क्लीयर कर लिया। न केवल क्रैक किया बल्कि अच्छी रैंक हासिल भी की। इस शख्स का नाम है सक्षम गोयल। सक्षम ने अपने पहले प्रयास में यह सफलता हासिल की है। आइए डालते हैं उनके सफर पर एक नजर। 

आगरा से ताल्लुक रखते हैं सक्षम

सक्षम गोयल आगरा से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने यहीं से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद दिल्ली से उन्होंने 12वीं क्लास की पढ़ाई पूरी की है।

डीयू से किया ग्रेजुएशन

बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सक्षम गोयल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने यूजी में राजनीति शास्त्र और अर्थव्यवस्था जैसे विषयों को लिया था। इसी दौरान, उन्हें हावर्ड विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप करने का भी मौका मिला था, जिसकी अवधि तीन माह की थी।

शुरू की तैयारी

ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। इस दौरान वे हर दिन लगभग 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे। इसके बाद उन्होंने अपना पहला अटेम्प्ट दिया और पहले ही प्रयास में उन्होंने यह परीक्षा क्रैक कर ली थी। मीडिया को दिए इंटरव्यू में सक्षम ने बताया था कि उन्होंने यह मुश्किल एग्जाम पहले प्रयास में ही क्लीयर कर लिया था। सक्षम ने पहले अटेम्प्ट में 27वीं रैंक हासिल की थी। इसके अलावा, उन्होंने इस परीक्षा में सफलता सेल्फ सटडी के दम पर हासिल की थी। 

यह भी पढ़ें: IAS Success Story: यूपीएससी के लिए छोड़ी लाखों की नौकरी, 2 बार प्रीलिम्स में फेल, ऐसी है IAS विशाखा की कहानी