Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IB ACIO Admit Card 2024: जारी हुए इंटेलीजेंस ब्यूरो एसीआईओ परीक्षा के एडमिट कार्ड, ये रहा डाउनलोड लिंक

मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (MHA) की ओर से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 15 जनवरी 2024 को जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन mha.gov.in पर जारी किये गए हैं जहां से आप लॉगिन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 17 एवं 18 जनवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा पर किया जाएगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 15 Jan 2024 12:20 PM (IST)
Hero Image
IB ACIO Admit Card 2024 आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंटेलीजेंस ब्यूरो की ओर से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए एग्जाम का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज, 15 जनवरी 2024 को जारी कर दिए गए हैं।

प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी डिटेल दर्ज करनी होगी।

IB ACIO 2 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक

IB ACIO Tier 1 Admit Card 2024: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एसीआईओ 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले MHA की आधिकारिक पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको WHAT'S NEW सेक्शन में IB ACIO Tier 1 Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल (यूजर आईडी एवं पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

IB ACIO Admit Card 2024: परीक्षा पैटर्न

इंटेलीजेंस ब्यूरो एसीआईओ 2 भर्ती टियर-1 एग्जामिनेशन में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र 5 पार्ट्स में विभाजित होगा और प्रत्येक पार्ट्स से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न करेंट अफेयर्स, जनरल स्टडीज, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, रीजीनिंग/ लॉजिकल एप्टीट्यूड एवं अंग्रेजी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

टियर-1 एग्जामिनेशन में सफल उम्मीदवारों को टियर-2 एग्जाम में भाग लेना होगा। इसके बाद अंत में उम्मीदवारों को अंतिम चरण इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Police Constable: झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आज से, 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन