Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CA Result 2022: सीए फाइनल और इंटर नवंबर परीक्षाओं के नतीजों का करा सकते हैं वेरीफिकेशन, 6 फरवरी तक करें आवेदन

ICAI CA Result 2022 आइसीएआइ द्वारा आयोजित नवंबर 2022 सीए फाइनल व इंटर परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा 10 जनवरी को की गई। इसके बाद संस्थान ने स्टूडेंट्स को अपने परिणाम का सत्यापन कराने का मौका दिया है जिसके लिए स्टूडेंट्स 6 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Mon, 23 Jan 2023 02:10 PM (IST)
Hero Image
ICAI CA Result 2022: सीए इंटर और फाइनल रिजल्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, icaiexam.icai.org पर करें।

एजुकेशन डेस्क। ICAI CA Result 2022: नवंबर 2022 सत्र के लिए सीए फाइनल रिजल्ट 2023 और सीए इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा आइसीएआइ द्वारा हाल ही में 10 जनवरी को की गई। परिणामों की घोषणा के साथ ही साथ ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आइसीएआइ) द्वारा सीए फाइनल स्कोर कार्ड 2023 और सीए इंटर स्कोर कार्ड 2023 भी स्टूडेंट्स को जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, संस्थान ने अब ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम और प्राप्ताकों का सत्यापन कराने का अवसर दिया है जो कि अपने नतीजों से सतुष्ट नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स अपने सीए इंटर या फाइनल रिजल्ट के वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

CA Result 2022: सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट वेरीफिकेशन के लिए 6 फरवरी तक करें आवेदन

ऐसे में सीए इंटर और फाइनल कोर्सेस के ऐसे स्टूडेंट्स जो कि नवंबर 2022 सत्र की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे और आइसीएआइ द्वारा 10 जनवरी 2023 को घोषित परिणाम और विभिन्न पेपरों के लिए मिले मार्क्स से असंतुष्ट हैं तो वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, icaiexam.icai.org पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आइसीएआइ ने सीए रिजल्ट वेरिफिकेशन 2023 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 फरवरी निर्धारित की है।

ICAI CA रिजल्ट वेरिफिकेशन 2023 लिंक

यह भी पढ़ें - CA Result 2022: घोषित हुए सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट, इन लिंक से देखें परिणाम, हर्ष और दीक्षा ने किया टॉप

ICAI CA Result 2022: फाउंडेशन रिजल्ट 30 जनवरी के बाद

दूसरी तरफ, देश भर से स्टूडेंट्स सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे हैं। संस्थान के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने शनिवार, 21 जनवरी 2023 को ट्वीट करके फाउंडेश परीक्षा परिणामों की घोषणा की तारीख को लेकर अपडेट साझा किया था। इस अपडेट के मुताबिक आइसीएआइ सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2022 की घोषणा 30 जनवरी से 6 फरवरी 2023 के बीच घोषित करेगा। हालांकि, फाइनल डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें - ICAI CA Foundation Dec 2022 Result: ये है सीए फाउंडेशन रिजल्ट की डेट, स्टूडेंट्स जानें कब घोषित होंगे नतीजे