Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ICMAI CMA Results 2023: घोषित हुए सीएमए इंटर और फाइनल जून परीक्षाओं के नतीजे, इन लिंक से देखें मार्कशीट

ICMAI CMA Final Inter Results 2023 ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ ने सीएमए फाइनल कोर्स (ग्रुप 1 और ग्रुप 2 - 2022 सिलेबस और 2016 सिलेबस) और सीएमए इंटरमीडिएट (ग्रुप 3 और ग्रुप 4 - 2022 सिलेबस और 2016 सिलेबस) की जून 2023 सत्र की परीक्षाओं के लिए नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार 26 सितंबर की सुबह कर दी।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Tue, 26 Sep 2023 09:01 AM (IST)
Hero Image
ICMAI CMA Results 2023: परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के दौरान 15 से 22 जुलाई तक किया गया था।

ICMAI CMA Result 2023: जून 2023 सत्र के लिए सीएमए फाइनल और इंटर एग्जाम में सम्मिलित देख भर के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ ने सीएमए फाइनल कोर्स (ग्रुप 1 और ग्रुप 2 - 2022 सिलेबस और 2016 सिलेबस) और सीएमए इंटरमीडिएट (ग्रुप 3 और ग्रुप 4 - 2022 सिलेबस और 2016 सिलेबस) की जून 2023 सत्र की परीक्षाओं के लिए नतीजों की घोषणा कर दी है। संस्थान द्वारा दोनों ही सीएमए फाइनल रिजल्ट 2023 और सीएमए इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी मंगलवार, 26 सितंबर की सुबह की गई।

ICMAI CMA Final Inter Results 2023: सीएमए इंटर और फाइनल रिजल्ट लिंक हुए एक्टिव

आइसीएमएआइ ने सीएमए फाइनल रिजल्ट जून 2023 के साथ-साथ सीएमए इंटर रिजल्ट जून 2023 की परीक्षाओं के परिणाम देखने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, icmai.in पर एक्टिव कर दिया है। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाकर अपना परिणाम और मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। मार्कशीट का प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

बता दें कि आइसीएमएआइ ने सीएम फाइनल, इंटरमीडिएट जून 2023 परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के दौरान 15 से 22 जुलाई तक किया था।

यह भी पढ़ें - CMA Result 2023: घोषित हुए सीएमए फाइनल और इंटर परीक्षाओं के नतीजे, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

दूसरी तरफ, सीएमए फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्सेस की दिसंबर 2023 सत्र में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। आइसीएमएआइ के एक अपडेट के अनुसार दिसंबर सत्र की परीक्षाएं 10 से 17 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।