Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ICSE, ISC Semester 2 Admit Card 2022: Cisce.org पर जल्द जारी होंगे सीआईएससीई सेमेस्टर 2 एडमिट कार्ड, छात्र रहें अलर्ट

ICSE ISC Semester 2 Admit Card 2022 CISCE की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर 2 परीक्षा अप्रैल-जून 2022 के लिए निर्धारित है। इसके तहत ICSE सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी और 23 मई को समाप्त होंगी।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Tue, 19 Apr 2022 10:41 AM (IST)
Hero Image
ICSE, ISC Semester 2 Admit Card 2022 जल्द होंगे रिलीज।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। ICSE, ISC Semester 2 Admit Card 2022: 25 अप्रैल से शुरू होने वाली सीआईएससीई सेमेस्टर 2 की परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में ताजा अपडेट के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( council for the Indian School Certificate Examinations, CISCE) जल्द ही cisce.org पर ICSE और ISC सेमेस्टर 2 एग्जाम के हॉल टिकट रिलीज करेगा। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा सूचना मिल सके।

CISCE की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर 2 परीक्षा अप्रैल-जून, 2022 के लिए निर्धारित है। इसके तहत, ICSE सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी और 23 मई को समाप्त होंगी। ISC सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से 6 जून, 2022 तक निर्धारित हैं। वहीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके हॉल टिकट को डाउनलोड किया जा सकता है।

ICSE, ISC semester 2 admit card 2022: ISC और ICSE एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

हॉल टिकट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाना होगा। इसके बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध होगा। अब लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें। अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।इसके बाद, परीक्षा के दिनों में, छात्रों को परीक्षा स्थल पर प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट लेकर जाना होगा।स्टूडेंट्स ध्यान दें कि प्रवेश पत्र मिलने ने के बाद, छात्रों को परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों को पढ़ना चाहिए और उसी के अनुसार उनका पालन करना चाहिए।

स्टूडेंट्स ध्यान दें कि प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए 90 मिनट के अलावा, उन्हें आईसीएसई और आईएससी दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को प्रश्न पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा।