Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ICSE Result 2023 Date: आईसीएसई रिजल्ट अगले सप्ताह हो सकता है रिलीज, cisce.org पर कर पाएंगे चेक

ICSE Result 2023 Date काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा ICSE परिणाम 2023 घोषित करने के बाद छात्र-छात्राएं इसे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख पाएंगे। ICSE कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल cisceresult.in पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Wed, 10 May 2023 04:10 PM (IST)
Hero Image
ICSE Result 2023 Date: आईसीएसई परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। ICSE Result 2023 Date: आईसीएसई परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से अभी तक कोई जानकारी तो शेयर नहीं की गई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि CISCE ICSE Result 2023 जल्द ही घोषित करेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आईसीएसई कक्षा 10 के परिणाम अगले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि, ICSE कक्षा 10 का परिणाम 10 मई, 2023 के बाद घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, स्टूडेंट्स ध्यान दें कि अभी तक चूंकि कांउसिल की ओर से तारीखों की घोषणा नहीं हुई है तो वे एक बार आईसीएसई कक्षा 10 वीं का परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकेंगे।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखें आईसीएसई परीक्षा के नतीजे 

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नतीजे

CISCE द्वारा ICSE परिणाम 2023 घोषित करने के बाद, छात्र-छात्राएं इसे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख पाएंगे। ICSE कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल cisceresult.in पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

ICSE Result 2023 Date: आईसीएसई परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स  

सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर जाएं। अब होमपेज पर ICSE Class 10 Results 2023 के लिंक पर क्लिक करें।  अब एक नया पेज खुलेगा, अपनी यूनिक आईडी और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें। आपका आईसीएसई कक्षा 10 परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

बता दें कि आईसीएसई या कक्षा 10वीं के लिए 27 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थीं। वहीं, कक्षा 12वीं के लिए 13 फरवरी से 31 मार्च तक आयोजित की गई थीं। वहीं, अब सभी परीक्षार्थी नतीजों की राह देख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: CBSE Result 2023 Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल जारी करेगा रिजल्ट ? यहां पढ़ें ताजा सूचना