Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ICSI CSEET Admit Card 2024: CSEET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से कर लें चेक, 6 जुलाई को होगा एग्जाम

ICSI CSEET Admit Card 2024 इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेटेरी एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। परीक्षा का आयोजन संस्थान की ओर से 6 जुलाई को रिमोट मोड में कराया जाएगा जिसे स्टूडेंट को किसी भी स्थान से देने की अनुमति होगी। जानिए कैसे चेक कर सकते हैं आप अपना एडमिट कार्ड।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Thu, 27 Jun 2024 10:33 AM (IST)
Hero Image
ICSI CSEET परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई को कराया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईसीएसआई CSEET परीक्षा का एडमिट कार्ड (ICSI CSEET Admit Card 2024) जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेटेरी एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई को कराया जाना है।

संस्थान ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध करा दी है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार एडमिट कार्ड में परीक्षा संबंधी तमाम आवश्यक जानकारी चेक कर कर सकते हैं।

करना होगा लॉगइन

ध्यान दें कि CSEET July Admit Card डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर (यूनिक आईडी) और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। आप नीचे दिए जा रहे स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी साझा की गई है।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट टैब पर जाएं।
  • अब CSEET July 6 admit card नोटिफिकेशन की लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक मिल जाएगी।
  • इसके बाद अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
  • डायरेक्ट एडमिट कार्ड के पेज पर जाने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

ICSI CSEET Admit Card 2024 Direct Link

2 घंटे की होगी परीक्षा

बता दें कि CSEET परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) रहेगी। कुल 200 अंका का पेपर होगा। परीक्षा रिमोट मोड में आयोजित की जाती है, जिसमें छात्रों को उनके लैपटॉप या डेस्कटॉप द्वारा कहीं से भी परीक्षा देने की अनुमति दी जाती है।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2024: नीट यूजी में नंबर बढ़वाने के लिए 5 लाख का पैकेज- 50 हजार एडवांस, बातचीत के लिए सांकेतिक भाषा का उपयोग