Move to Jagran APP

IDBI Executive Admit Card 2021: आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड जारी, idbibank.in पर करें डाउनलोड

IDBI Executive Admit Card 2021 आईडीबीआई बैंक ने एग्जीक्यूटिव पोस्ट (Executive posts) के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जारी किया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट पर 26 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक उपलब्ध होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 01:01 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 01:05 PM (IST)
IDBI Executive Admit Card 2021: आईडीबीआई बैंक ने एग्जीक्यूटिव पोस्ट (Executive posts)

IDBI Executive Admit Card 2021: आईडीबीआई बैंक ने एग्जीक्यूटिव पोस्ट (Executive posts) के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जारी किया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट पर 26 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगइन करके कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।एग्जीक्यूटिव पोस्ट पद के लिए 5 सितंबर, 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में रीजनिंग, वर्किंग इंग्लिश लैंग्वेज और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक 150 की होगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इसके अलावा प्रश्न पत्र यानी कि अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

IDBI Executive Admit Card 2021: हॉल टिकट ऐसे करें डाउनलोड

एग्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक साइट idbibank.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध करंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें। अब इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब प्रवेश पत्र की जांच करें और इसे डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बता दें इस भर्ती अभियान के तहत कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। अनुबंध शुरू में एक वर्ष के लिए होगा, लेकिन इसके बाद अच्छे प्रदर्शन के आधार पर साल-दर-साल आधार पर दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी से ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.