Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IIM CAT Result 2023: घोषित हुए कॉमन ऐडमिशन टेस्ट के नतीजे, इस लिंक से डाउनलोड करें Score Card

आइआइम कैट का आयोजन 26 नवंबर को किया गया था और नतीजों की घोषणा आज यानी बृहस्पतिवार 21 दिसंबर को कर दी गई। स्टूडेंट्स अपना परिणाम (IIM CAT Result 2023) आधिकारिक परीक्षा पोर्टल iimcat.ac.in पर देख सकते हैं। साथ ही स्टूडेंट्स अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं को पोर्टल पर अपनी डिटेल से लॉग-इन करना होगा।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Thu, 21 Dec 2023 01:00 PM (IST)
Hero Image
IIM CAT Result 2023: घोषित हुए कैट परीक्षा के नतीजे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) लखनऊ द्वारा विभिन्न आइआइएम तथा अन्य प्रबंधन उच्च शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा कॉमन ऐडमिशन कैट (CAT) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संस्थान द्वारा परिणाम (CAT Result 2023) घोषित किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन पिछले वर्ष के पैटर्न के आधार पर संभावनाएं जताई जा रही थीं कि परिणाम आज यानी बृहस्पतिवार, 21 दिसंबर 2023 को घोषित किए जा सकते हैं। इसी क्रम में आइआइएम लखनऊ ने नतीजों की घोषणा आज कर दी है।

इस लिंक से देखें स्कोर कार्ड

IIM CAT Result 2023: 21 दिसंबर को हुई थी घोषणा पिछले वर्ष

बात करें पिछले वर्ष की तो आइआइम कैट का आयोजन 27 नवंबर को किया गया था और नतीजों की घोषणा 21 दिसंबर को की गई थी, यानी परिणाम 24 दिनों में घोषित कर दिए गए थे। इस साल जबकि परीक्षा 26 नवंबर 2023 को आयोजित की गई थी, आज परिणाम (IIM CAT Result 2023) घोषित किए जाने पूरी उम्मीद की जा रही थी। स्टूडेंट्स अब आधिकारिक अपडेट के लिए परीक्षा पोर्टल, iimcat.ac.in पर लॉग-इन करके परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - CAT Result 2023: कैट रिजल्ट के लिए हो जाएं तैयार, किसी भी वक्त हो सकता है जारी, iimcat.ac.in पर कर पाएंगे चेक

बता दें कि कैट 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण 2 अगस्त को शुरू हुए थे और आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2023 तक चली थी। इसके बाद परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 7 नवंबर को जारी किए गए थे और परीक्षा 26 नवंबर को हुई थी, जिसके लिए 2.88 लाख स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था।

IIM CAT Result 2023: विभिन्न आइआइएम के लिए संभावित कट-ऑफ

  • आइआइएम बैंगलोर - 85
  • आइआइएम अहमदाबाद - 85
  • आइआइएम इंदौर - 90
  • आइआइएम कोझिकोड - 85
  • आइआइएम कलकत्ता - 85
  • आइआइएम लखनऊ - 90
  • आइआइएम त्रिची - 93
  • आइआइएम रायपुर - 93
  • आइआइएम रांची - 90
  • आइआइएम अमृतसर - 90
  • आइआइएम नागपुर - 85
  • आइआइएम संभलपुर - 93
  • आइआइएम काशीपुर - 94
  • आइआइएम विजाग - 80
  • आइआइएम उदयपुर - 93
  • आइआइएम बोधगया - 93
  • आइआइएम शिलॉन्ग - 75
  • आइआइएम सिरमौर - 92
  • आइआइएम रोहतक - 95
  • आइआइएम जम्मू - 93