Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India Post GDS 2nd Merit List 2023: कब जारी होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट, जानें अपडेट

India Post GDS Second Merit List 2023 भारतीय डाक विभाग की ओर से इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद बचे हुए पदों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी ही जारी होने की संभावना है। मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 10 Sep 2023 02:44 PM (IST)
Hero Image
India Post GDS 2nd Merit List 2023 जल्द होगी जारी।

India Post GDS 2nd Merit List 2023: इंडियन पोस्ट की ओर से देश भर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न डाक सर्किल मेंग्रामीण डाक सेवक के 30041 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए भारतीय डाक विभाग की ओर से पहली मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। इसके बाद अब उम्मीदवारों को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही समाप्त हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.cept.gov.in पर जारी की जाएगी जहां से आप अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि इंडिया पोस्ट की ओर से अभी तक 2nd मेरिट लिस्ट जारी होने की आधिकारिक डेट का एलान अभी तक नहीं किया गया है।

India Post GDS Second Merit List 2023: ऐसे डाउनलोड करने सकेंगे मेरिट लिस्ट

इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने राज्य/ सर्किल का चयन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा जिसके बाद वह स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। अब आप इसमें रोल नंबर और नाम सर्च कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम इसमें दर्ज होगा केवल वे ही भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित पोस्ट ऑफिस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाने होंगे, जो उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल नहीं होंगे उनकी नियुक्ति को रद्द किया जा सकता है।

पहली मेरिट लिस्ट हो चुकी जारी

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट 7 सितंबर को जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थी पहली पहले चरण की मेरिट लिस्ट इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट के माध्यम से 29920 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, बचे हुए पदों के लिए जल्द ही दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।