Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India Post GDS Result 2024: भारतीय ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, राज्यवार यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

भारतीय डाक की ओर से इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2024 जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई गई है जिसमें अभ्यर्थी रोल नंबर/ नाम सहित अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Wed, 18 Sep 2024 09:29 AM (IST)
Hero Image
India Post GDS 2nd Merit List 2024 यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा राज्य को छोड़कर अन्य सभी सर्किल के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी दूसर मेरिट लिस्ट (India Post GDS 2nd Merit List) इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस तरीके से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate's Corner में सबसे नीचे ऑनलाइन इंगेजमेंट में जाना है और यहां से अपना राज्य चुनना है।
  • अब आपको "लिस्ट ऑफ शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन होगा जिसमें अभ्यर्थी अपना पोस्ट नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं।

India Post GDS Result 2024 merit list 2 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज है उनको अब भर्ती के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा। इस चरण के लिए उम्मीदवारों को तिथि की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को तय तिथि एवं समय पर डीवी टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। 

उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट 22 अगस्त को जारी की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के 23 सर्किल में कुल 44228 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Vacancy 2024: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां से करें आवेदन