Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Bank Admit Card 2024: इंडियन बैंक अप्रेंटिसशिप भर्ती एडमिट कार्ड यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, एग्जाम 28 सितंबर को

इंडियन बैंक की ओर से 1500 रिक्त पदों पर अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर 2024 को देशभर में तय परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए दिए गए हैं। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर एवं पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:04 AM (IST)
Hero Image
Indian Bank Admit Card 2024 यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन बैंक अप्रेंटिसशिप भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड इंडियन बैंक की ओर से जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी तुरंत ही अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • इंडियन बैंक अप्रेंटिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक में जाकर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नए पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर एवं पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप उसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

Indian Bank Apprentice Admit Card 2024 Link

भर्ती विवरण

आपको बता दें कि इंडियन बैंक की ओर से यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों में निकाली गई थी। यह भर्ती कुल 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है। इसमें से अनरिजर्व के लिए 680 पद, ओबीसी के लिए 351 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 137 पद, एससी के लिए 255 पद और एसटी वर्ग के लिए 77 पद आरक्षित हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक पूर्ण की गई थी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Exim Bank Recruitment 2024: एग्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 7 अक्टूबर तक आवेदन का मौका