Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Navy: इंडियन नेवी ने एडमिरल्स के लिए जारी किया एपॉलेट्स का नया डिजाइन, यहां जानिए फुल डिटेल

इस संबंध में पीएम मोदी ने नौसेना दिवस 2023 के मौके पर घोषणा की थी। उन्होंने सिंधुदुर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अब सभी एडमिरल के कंधों पर नए डिजाइन के एपॉलेट्स होंगे। इसी घोषणा को अमल में लाते हुए अब इंडियन नेवी ने नए डिजाइन को लॉन्च किया है जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित है।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Fri, 29 Dec 2023 06:32 PM (IST)
Hero Image
Indian Navy: इंडियन नेवी ने एडमिरल्स के लिए जारी किया एपॉलेट्स का नया डिजाइन, यहां जानिए फुल डिटेल

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन नेवी ने नए साल की शुरुआत से पहले एक अहम एलान किया है। दरअसल, भारतीय नौसेना ने आज, 29 दिसंबर, 2029 को एडमिरल्स के लिए एपॉलेट्स के नए डिजाइन को लॉन्च किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित होकर इस डिजाइन को तैयार किया गया है। इस संबंध में इंडियन नेवी की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है। इसे आप यहां नीचे देख सकते हैं।

— SpokespersonNavy (@indiannavy) December 29, 2023

बता दें कि इस संबंध में पीएम मोदी ने नौसेना दिवस 2023 के मौके पर घोषणा की थी। उन्होंने सिंधुदुर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अब सभी एडमिरल के कंधों पर नए डिजाइन के एपॉलेट्स होंगे। इसी घोषणा को अमल में लाते हुए अब इंडियन नेवी ने नए डिजाइन को लॉन्च किया है।

इसके अलावा, भारतीय नौसेना की ओर से चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2023 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinIndiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि अंतिम तिथि के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 

यह भी पढ़ें: Indian Navy INCET recruitment: भारतीय नौसेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: IAF AFCAT 2024: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए कल तक करें आवेदन, फरवरी में इन तारीखों पर होगी परीक्षा