Move to Jagran APP

Indian Navy SSR, MR final Result 2024: इंडियन नेवी ने जारी किया एसएसआर और एमआर रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

इंडियन नेवी एसएसआर और एमआर फाइनल रिजल्ट की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। नेवी ने नतीजो का एलान आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर कर दिया है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद ही नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो पाएंगे।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Wed, 23 Oct 2024 10:33 AM (IST)
Hero Image
इंडियन नेवी ने एसएसआर और एमआर रिजल्ट किया घोषित
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन नेवी ने एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) 02/2024 और एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) परीक्षा के फाइनल नतीजे आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जारी किए गए हैं। इन पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब पोर्टल पर जाकर नतीजो की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक पोर्टल पर अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके अपना परिणाम चेक करना होगा। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजे देख सकते हैं।  

Image- freepik 

Steps to check Indian Navy SSR & MR Final Result 2024: इंडियन नेवी एसएसआर और एमआर परीक्षा के नतीजे ऐसे कर पाएंगे चेक

इंडियन नेवी एसएसआर और एमआर परीक्षा के नतीजे देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर एसएसआर और एमआर फाइनल रिजल्ट 2024 से संबंधित लिंक खोजें। आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। एक बार जब आप क्रेडेंशियल सबमिट कर देंगे तो आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट देखने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख लेंगे।

Indian Navy SSR & MR Final Result 2024: इंडियन नेवी एसएसआर और एमआर भर्ती के लिए दो चरणों में होती है परीक्षा 

बता दें कि भारतीय नौसेना में एसएसआर और एमआर पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होता है। पहले चरण में उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में उनके 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके अलावा, दूसरे चरण में एक लिखित परीक्षा और पीएफटी शामिल है। इंडियन नेवी एसएसआर और एमआर भर्ती और रिजल्ट से जुड़ी अधिक अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

इंडियन नेवी ने हाल ही में सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (मेडिकल असिस्टेंट) 02/2024 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर 7 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चली थी। इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की जन्मतिथि 01 नवंबर 2003 और 30 अप्रैल 2007 तक मांगी गई थी। हालांकि, अब इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब भारतीय नौसेना की ओर से एसएसआर और एमआर परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए गए हैं।