Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPPB Executive Admit Card 2023 OUT: आईपीपीबी एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक

IPPB Executive Admit Card 2023 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आयोजित होने वाले ऑनलाइन टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन टेस्ट 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जायेगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 26 Sep 2023 01:30 PM (IST)
Hero Image
IPPB Executive Admit Card 2023 जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड।

IPPB Executive Admit Card 2023 OUT: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली गयी थी जिसके लिए एग्जाम का आयोजन 1 अक्टूबर को किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया था उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जारी किये गए हैं। आवेदक एडमिट कार्ड वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

IPPB Executive Admit Card 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एग्जीक्यूटिव भर्ती 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Recruitment of 132 Executives on Contractual Basis पर जाएं और ड्रापडाउन में जाकर Download Call Letter Here पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज ओपन होगा जहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर एवं पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

IPPB Executive Admit Card 2023 Direct Link

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए सबसे पहले 1 अक्टूबर 2023 को ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट में किये गए प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर ग्रुप डिस्कसन/ पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जायेगा। यह अवधि दो वर्ष तक एक्सटेंड की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- SSC CPO Admit Card: दिल्ली पुलिस, CAPF SI पेपर 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहे रीजन वाइज लिंक