Move to Jagran APP

JAC 10th 12th Result 2022 Date: jac jharkhand.gov.in पर इस दिन जारी होंगे झारखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे, जानें डेट

JAC 10th 12th Result 2022 Date जेएसी 10 वीं 12 वीं के परिणाम 2022 हर साल की तरह अलग-अलग घोषित होने की संभावना है। परिषद आमतौर पर दोनों परिणाम 1-2 दिनों के अंतराल में रिजल्ट जारी करता है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Wed, 08 Jun 2022 09:24 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2022 01:33 PM (IST)
JAC 10th 12th Result 2022 Date: झारखंड बोर्ड दसवीं, बारहवीं रिजल्ट पर ताजा सूचना है।

 नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC 10th 12th Result 2022 Date: झारखंड बोर्ड दसवीं, बारहवीं रिजल्ट डेट की राह देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए लेटेस्ट अपडेट है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी (Jharkhand Academic Council, JAC) 10 वीं 12 वीं के परिणाम 2022 की तारीख बहुत जल्द ही घोषित की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि JAC जल्द ही परिणामों के जारी होने की तिथियों की घोषणा कर देगा।

जेएसी 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 की तारीख अगले हफ्ते ही रिलीज होने की संभावना है। वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10 वीं 12 वीं के परिणाम 15 जून, 2022 को / उसके बाद जारी घोषित होने की संभावना है। दरअल, रिपोर्ट के अनुसार, मूल्यांकन कार्य पूरा होने के करीब है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित हो जाएंगे। हालांकि इन मीडिया रिपोर्ट्स में स्पष्ट नहीं है कि रिजल्ट निश्चित तौर पर किस दिन जारी होगा। झारखंड बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की सटीक डेट और टाइम के लिए वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें।

झारखंड बोर्ड 10 वीं 12 वीं के परिणाम लगभग 7 लाख छात्रों के लिए घोषित होने की उम्मीद है। छात्र ध्यान दें कि जेएसी 10 वीं 12 वीं के परिणाम 2022 हर साल की तरह अलग-अलग घोषित होने की संभावना है। परिषद आमतौर पर दोनों परिणाम 1-2 दिनों के अंतराल में जारी करती है और इसलिए, इस वर्ष भी, झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 के लिए पिछले पैटर्न का पालन करने की ही उम्मीद है। बता दें कि जेएसी परिणाम 2022 संबंधित मूल्यांकन कार्य 20 मई, 2022 के आसपास शुरू हुआ।

जेएसी 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक कराई गई थीं। वहीं कक्षा 12 की परीक्षा 2 मार्च 4 से 25 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। जेएसी परिणामों पर अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.