Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC 12th Commerce Topper List 2023: सृष्टि ने किया झारखंड 12वीं काॅमर्स में टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट

JAC 12th Commerce Topper List 2023 फर्स्ट टॉपर रांची की सृष्टि कुमारी रही हैं। इन्होंने 480/500 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं अब सेकेंड टॉपर रांची की मोहिस परवीन 479/500 अंक रहे हैं। इसके अलावा थर्ड टॉपर रांची की रिया कुमारी 475/500 अंक रही है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 30 May 2023 04:01 PM (IST)
Hero Image
JAC 12th Commerce Topper List 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट का आज जारी हो गया है।

एजुकेशन डेस्क। JAC12th Commerce Topper List 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे जारी होने के बाद बाद अब कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजों का इंतजार भी खत्म हो गया है।  झारखंड बोर्ड इंटर कला के साथ-साथ आज वाणिज्य स्ट्रीम के नतीजों का भी एलान कर देगा। हालांकि, इस संबंध में झारखंड एकेडिमक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC) की ओर से आधिकारिक सूचना पहले जारी नहीं हुई थी। लेकिन अब ताजा अपडेट के अनुसार, नतीजे आज ही रिलीज कर दिए गए हैं। नतीजे जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं पोर्टल पर नतीजे चेक कर सकेंगे। 

JAC 12th Commerce Topper List 2023: ये हैं कॉमर्स की टॉपर 

फर्स्ट टॉपर रांची की सृष्टि कुमारी रही हैं। इन्होंने 480/500 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, अब सेकेंड टॉपर रांची की मोहिस परवीन 479/500 अंक रहे हैं। इसके अलावा, थर्ड टॉपर रांची की रिया कुमारी 475/500 अंक रही है। वहीं, अगर पिछले साल के रिजल्ट को देखें तो कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। टॉप 3 रैंक पर अपनी जगह बनाई थी। 

JAC 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 जागरणजोश पर देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

JAC 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 जागरणजोश पर देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

JAC 12th Commerce Topper List 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में टॉप 3 में थीं लड़कियां 

साल 2022 में झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में निक्की कुमारी (Nikki Kumari JAC Topper) ने प्रदेश भर में टॉप किया था। निक्की को 500 में से 478 अंक मिले थे।

पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं वाणिज्य स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर श्रेया पांडेय (Shreya Pandey) थे। श्रेया को 477 अंक हासिल हुए थे।

2022 में तीसरे पायदान पर झारखंड बोर्ड 12वीं वाणिज्य स्ट्रीम में रांची की नुसरत जहां (Nusrat Jahan) हैं, जिन्हें 475 अंक मिले थे।

यह भी पढ़ें: JAC 12th Result 2023 Live: झारखण्ड 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट थोड़ी देर में, पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

How to check JAC 12th commerce results 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स के नतीजे जांचने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स के नतीजे जांचने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक परिणाम वेबसाइट - jacresults.com पर जाना होगा। अब "वार्षिक इंटरमीडिएट वाणिज्य परीक्षा के परिणाम - 2023" लिंक पर क्लिक करें। अब दिए गए स्थान में रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद, JAC 12वीं कला परिणाम 2023 और JAC 12वीं वाणिज्य परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब स्टूडेंट्स उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।