Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC 8th Result 2022: आज हो सकती है झारखण्ड बोर्ड कक्षा 8 के परिणामों की घोषणा, जानें कितने बजे घोषित हो सकते हैं नतीजे

JAC 8th Result 2022 झारखण्ड बोर्ड कक्षा 8 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज 27 अगस्त 2022 को की जा सकती है। जेएसी द्वारा परिणाम घोषित किए जाने की तिथि का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया अपडेट के अनुसार परिणाम दोपहर 2.30 बजे घोषित होंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Sat, 27 Aug 2022 07:56 AM (IST)
Hero Image
जेएसी 8वीं रिजल्ट 2022 के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC 8th Result 2022: झारखण्ड बोर्ड कक्षा 8 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी), रांची द्वारा राज्य के सम्बन्ध सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज, 27 अगस्त 2022 को की जा सकती है। परिषद द्वारा जेएसी 8वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की तारीख का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में परिणामों की घोषणा आज दोपहर 2.30 बजे तक कर किए दिए जाने के दावे किए जा रहे हैं।

JAC 8th Result 2022: कहां और कैसे देखें झारखण्ड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022?

ऐसे में झारखण्ड बोर्ड कक्षा 8 की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के अपडेट को लेकर आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर समय-समय विजित करते रहें। दूसरी तरफ, जेएसी 8वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को कक्षा 8 के लिए बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट, jac8-2022.jac-exam-portal.com पर एक्टिव किया जाएगा। छात्रों के इस लिंक पर क्लिक करके सम्बन्धित परिणाम के पेज पर जाना होगा और फिर अपने विवरण भरकर सबमिट करके देख सकेंगे। छात्रों को परिणाम देखने और प्रिंट करने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

यहां मिलेगा झारखण्ड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 का लिंक

बता दें कि झारखण्ड बोर्ड द्वारा वर्ष 2021 की परीक्षाओं में 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं में सम्मिलित हुए थे। इन स्टूडेंट्स के लिए निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित परीक्षाओं के आयोजन और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद नतीजे की घोषणा की गई थी। जेएसी द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष की परीक्षाओं में 91.6 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि इस बार परीक्षाओं में भी लगभग समान संख्या में ही स्टूडेंट्स उत्तीर्ण घोषित किए जा सकते हैं।