Move to Jagran APP

JAC Board Result 2024: झारखंड बोर्ड 9 मार्च से शुरू करेगा कॉपियों की जांच, रिजल्ट इस महीने के बाद संभव

झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल (JAC) रांची की ओर से बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब कॉपियों की जांच के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस अधिसूचना के मुताबिक मूल्यांकन प्रक्रिया 9 मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया इस माह के अंत तक खत्म हो सकती है जिसके बाद अप्रैल 2024 माह समाप्त होने से पहले रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Published: Thu, 07 Mar 2024 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 04:53 PM (IST)
JAC Board Result 2024 अगले महीने में हो सकता है जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद्, रांची की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर कॉपियों के मूल्यांकन से संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 9 मार्च 2024 से शुरू कर दी जाएगा।

झारखंड बोर्ड की और से कॉपियों का मूल्यांकन इस माह के अंत तक पूरा किया जा सकता है। कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद 10th, 12th बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

Jharkhand Board Result 2024: झारखंड बोर्ड रिजल्ट अगले माह में कर सकता है घोषित

इस माह के अंत तक कॉपियों की जांच के एक माह बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अनुमान के मुताबिक बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल 2024 के समाप्त होने से पहले-पहले घोषित कर दिया जाएगा।

JAC Jharkhand Boar Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • जैक बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको रीसेंट अनाउंसमेंट सेक्शन में जाकर जिस भी कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको यहां रोल कोड एवं रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जानकारी सबमिट होते ही परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Board Result 2024: इन डेट्स में हुई थी परीक्षाएं

झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल रांची की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक किया गया था। इसके बाद 6 मार्च को बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Career Options After 12th: आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये हैं करियर विकल्प


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.