Move to Jagran APP

Jagran Josh Education Summit & Awards 2023 का हुआ सफल आयोजन, लीडर्स, शिक्षकों व छात्रों को मिला सम्मान

Jagran Josh Education Summit Awards 2023 इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा व विदेश राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपलब्ध रहे। वहां मौजूद सभी मेहमानों को सम्बोधित करते हुए इन्होंने शिक्षा को विकास की आधारशिला कहा और छात्रोंशिक्षकों व शिक्षण संस्थानों का मार्गदर्शन किया।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Wed, 05 Apr 2023 03:29 PM (IST)
Hero Image
Jagran Josh Education Summit & Awards 2023 का सफल आयोजन हुआ है।

शिक्षा हमारे समाज के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में ये हमारा कर्तव्य है कि

इस क्षेत्र में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले लीडर्स, शिक्षकों, संस्थाओं व छात्रों को सम्मानित किया जाए। Jagran Josh Education Summit & Awards हर साल ऐसे ही हीरोज को सम्मानित करता है। इसी क्रम में इसके तीसरे संस्करण का आयोजन 29 मार्च को नई दिल्ली के The Lalit होटल में किया गया। जहां शिक्षा जगत की कई लोकप्रिय शख्सियतों ने शिरकत की और इस क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले खास चेहरों को सम्मानित किया गया। बता दें कि यह समारोह Hikeedu द्वारा पावर्ड किया गया था।

इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा व विदेश राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपलब्ध रहे। वहां मौजूद सभी मेहमानों को सम्बोधित करते हुए इन्होंने शिक्षा को विकास की आधारशिला कहा और छात्रों, शिक्षकों व शिक्षण संस्थानों का मार्गदर्शन किया। इसके अतिरिक्त केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार, सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार, सोशल एटंरप्रेन्योर व डेक्सटेरिटी ग्लोबल के सीईओ शरद विवेक सागर और जाने-माने अभिनेता राहुल बोस ने भी शिरकत की।

इस समारोह में शिरकत करते हुए सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, ”एक शिक्षक को ऐसा होना चाहिए जो बच्चों की उत्सुकता को शांत कर सके।” तो वहीं अभिनेता और द फाउंडेशन के फाउंडर राहुल बोस ने कहा कि, “आप समाज में जितनी भी शख्सियतों को देखते हैं, उन्हें देखने का नजरिया क्या है यह महत्वपूर्ण है, और द फाउंडेशन बच्चों को यही सिखाता है।”

जागरण जोश एजुकेशन समिट और अवार्ड्स 2023 के विजेता  

एजुकेशनल लीडर्स

1. आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडर - डॉ. सपना यादव  (निदेशक, उद्यमशीलता मानसिकता

पाठ्यक्रम, एससीईआरटी, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार)

2. आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडर - ग्रुप कैप्टन (सेवानिवृत्त) एस सी बहरी (निदेशक, बलवंतराय

मेहता विद्या भवन अंगूरीदेवी शेरसिंह मेमोरियल अकादमी)

3. आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडर - अविनाश सिंह अलग  (संस्थापक, ब्लॉसम स्कूल और

ज्ञानोदय, मेरठ)

एजुकेटर्स

4. मोस्ट इनोवेटिव टीचिंग मेथड - अमित कुमार (जवाहर नवोदय विद्यालय, ऊना, हिमाचल

प्रदेश)

5. बेस्ट इनिशिएटिव एडुटेनमेंट (मेकिंग लर्निंग फन) - आरती कानूनगो (सरकारी सर्वोदय कन्या

विद्यालय, लक्ष्मी नगर, नई दिल्ली)

6. मोस्ट इनोवेटिव यूज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी - सौरभ सुमन (ललित नारायण लक्ष्मी

नारायण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, बिहार)

7. बेस्ट इनिशिएटिव (यूजिंग सोशल मीडिया) - परवीन उड़ान (एजुकेटर और संस्थापक - लिसो

ऐप)

8. बेस्ट इनिशिएटिव फॉर ग्रासरूट सर्विस - रामेंद्र सिंह कुशवाहा (स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज,

औरैया, यूपी)

स्टूडेंट्स

9. मोस्ट इनोवेटिव एजुकेशनल प्रोजेक्ट - रोहित सिन्हा (जुस्को स्कूल, जमशेदपुर, झारखंड)

10. बेस्ट यूज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी - तेजस गोयल (दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद)

11. मोस्ट क्रिएटिव यूज ऑफ सोशल मीडिया - ओम कुमार (राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय,

नई दिल्ली)

12. मोस्ट सोशली-रेलेवेंट इनिशिएटिव - सान्वी नागपाल (दरबारी लाल डीएवी मॉडल स्कूल,

शालीमार बाग, नई दिल्ली)

13. मोस्ट सोशली-रेलेवेंट इनिशिएटिव - अपूर्वा जोधा (आर्मी पब्लिक स्कूल, जोधपुर, राजस्थान)

14. मोस्ट प्रॉमिसिंग टैलेंट - दिगंता चक्रवर्ती (जंगीपारा डीएन हाई स्कूल, पश्चिम बंगाल)

15. स्पेशल मेंशन: कॉम्पिटेटिव स्पोर्ट्स, यंग टैलेंट -  मृगांका प्रुस्टी (ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल,

बेंगलुरु)

16. हॉनरेबल मेंशन: आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडरशिप  - दीप्ति शर्मा (प्रिंसिपल, प्रज्ञान पब्लिक

स्कूल, जेवर, उ.प्र)

17. हॉनरेबल मेंशन: आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडरशिप - स्वप्ना नायर (प्रिंसिपल, अर्वाचीन

इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली)

18. हॉनरेबल मेंशन: आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडरशिप  - आशा सरन श्रीवास्तव (प्रिंसिपल,

जसपाल कौर पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली)

एडिटर चॉइस अवार्ड

19. एडिटर चॉइस अवार्ड - सोशल इंपैक्ट लीडरशिप - आनंद कुमार (संस्थापक, सुपर 30)

20. एडिटर चॉइस अवार्ड - सोशल इंपैक्ट लीडरशिप - शरद विवेक सागर (सोशल एंटरप्रेन्योर व

डेक्सटेरिटी ग्लोबल के सीईओ)

21. एडिटर चॉइस अवार्ड - सोशल इंपैक्ट लीडरशिप - राहुल बोस (अभिनेता और सोशल

एक्टिविस्ट )

स्पेशल मेंशन

22. आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टुवर्ड्स एजुकेशन - प्रो. दीनबंधु साहू

23. एजुकेशन फॉर ट्राइबल वेलफेयर - मोना पुरी (सुमीत फाउंडेशन)

24. लीडिंग प्राइवेट इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी इन बेंगलुरु - गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड

मैनेजमेंट

25. लीडिंग प्राइवेट इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी इन तमिलनाडु  - वेल्स यूनिवर्सिटी

26. मोस्ट प्रॉमिसिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी इन दिल्ली एनसीआर - एसआरएम यूनिवर्सिटी दिल्ली-

एनसीआर, सोनीपत

27. लीडिंग इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट इन चेन्नई - हिंदुस्तान इंस्टिट्यूट टेक्नोलॉजी एंड साइंस, डीम्ड 

टू बी यूनिवर्सिटी

28. लीडिंग प्राइवेट मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट इन नॉर्थ इंडिया - जयपुरिया मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट -

लखनऊ, नोएडा, जयपुर, इंदौर

29. एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट एजुकेशन इन नॉर्थ इंडिया - एक्यूरेट इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड

टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा

30. मोस्ट प्रॉमिसिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी इन तेलंगाना -  गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड

मैनेजमेंट  

31. लीडिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऑफ उत्तराखंड - यूपीइएस

32. मोस्ट प्रॉमिसिंग इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट इन तमिलनाडु - सत्यभामा इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस

एंड टेक्नोलॉजी, डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी

33. मोस्ट प्रॉमिसिंग इंजीनियरिंग कॉलेज इन नॉर्थ इंडिया - ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ

टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा

34. लीडिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऑफ उत्तर प्रदेश - श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

35. एक्सीलेंस इन इंजीनियरिंग एजुकेशन इन नॉर्थ इंडिया - जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ

टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा

इस समारोह को देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें- https://bit.ly/3FnC8ku