Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Advanced 2023: आज से करें जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें अप्लाई

JEE Advanced 2023 आईआईटी गुवाहाटी ने 4 जून 2023 को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस परीक्षा का आयोजन करेगा। एग्जाम के चंद दिन पहले परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजे देख पाएंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sun, 30 Apr 2023 06:43 AM (IST)
Hero Image
JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 30 अप्रैल, 2023 से किए जा सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी 2023 (Indian Institute of Technology, Guwahati) 30 अप्रैल से जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 मई, 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eeadv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि जेईई मेन 2023 के दोनो सत्रों में से बेस्ट ऑफ टू में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही जेईई एडवांस एग्जाम के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। जेईई मेंस रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। बता दें कि जेईई मेन 2023 सत्र 2 के परिणाम घोषित हो गए हैं। दोनों पेपर 1 - बीई, बीटेक और पेपर 2 - बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जेईई मेन सत्र 2 परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइटों- jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर उपलब्ध है।

जेईई एडवांस नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस एग्जाम के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

जेईई एडवांस एग्जाम के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर जाना होगा। अब “जेईई एडवांस 2023 पंजीकरण” पर क्लिक करें। अब जेईई मेन 2023 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके खुद को पंजीकृत करें।  सभी पूछे गए विवरणों के साथ जेईई एडवांस 2023 आवेदन पत्र भरें। आवश्यकतानुसार स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें। अब निर्धारित गेटवे के माध्यम से जेईई एडवांस आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें। 

जेईई एडवांस 2022 का पेपर जून में 4 तारीख को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पेपर 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक शुरू होगा। वहीं,पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाना है। दोनों पेपर में उपस्थित होना अनिवार्य है।