Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Advanced AAT Result 2023: आज घोषित होगा आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट, जानें टाइम, 21 जून को हुआ था एग्जाम

JEE Advanced AAT Result 2023 जेईई एडवांस एएटी 21 जून को सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था। वहीं परीक्षा के लिए जेईई एडवांस एएटी पंजीकरण 18 जून को शुरू हुआ और 19 जून 2023 को समाप्त हुआ था। कटऑफ अंक से अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। AAT में कोई अलग रैंकिंग नहीं है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 24 Jun 2023 09:15 AM (IST)
Hero Image
JEE Advanced AAT Result 2023: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट की घोषणा आज की जाएगी

एजुकेशन डेस्क। JEE Advanced AAT Result 2023: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट की घोषणा आज की जाएगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी गुवाहाटी (Indian Institute of Technology, IIT Guwahati) आज, 24 जून, 2023 को एएटी 2023 का परिणाम शाम 5 बजे करेगा। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अपने नतीजों की जांच आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

JEE Advanced AAT Result 2023: 21 जून को हुई थी परीक्षा 

जेईई एडवांस एएटी (JEE Advanced AAT Result 2023) 21 जून को सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था। वहीं, परीक्षा के लिए जेईई एडवांस एएटी पंजीकरण 18 जून को शुरू हुआ और 19 जून, 2023 को समाप्त हुआ था। कटऑफ अंक से अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। AAT में कोई अलग रैंकिंग नहीं है। नतीजों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

JEE Advanced AAT 2023 result: जेईई एडवांस एएटी रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

जेईई एडवांस एएटी रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों कोआधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद , होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस एएटी 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

यह भी पढ़ें: ICAR AIEEA 2023 Registration: पीजी, पीएचडी प्रोगाम में दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: Office Stress: हैंडल नहीं हो रहा है ऑफिस का स्ट्रैस तो ये उपाय करेंगे मदद, फोकस करने में भी मिलेगी हेल्प

यह भी पढ़ें: Live Sarkari Naukri 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, NVS ने TGT, PGT अन्य पदों पर निकाली वैकेंसी