Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Advanced Result 2023: जेईई एडवांस फाइनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

JEE Advanced Result आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होने के के साथ ही उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी फाइनल आंसर की इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 18 Jun 2023 01:20 PM (IST)
Hero Image
JEE Advanced Final Answer Key 2023: यहां से डाउनलोड करें जेईई एडवांस फाइनल आंसर की।

JEE Advanced Final Answer Key 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी की ओर आईआईटी जेईई का रिजल्ट आज 18 जून को सुबह 10 बजे घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आईआईटी गुवाहाटी की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर घोषित किया गया है जहां से आप अपना रिजल्ट जांच सकते हैं। JEE Advanced Result जारी होने के साथ ही आईआईटी गुवाहाटी की ओर से फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी फाइनल आंसर की ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 2023 डायरेक्ट लिंक 

JEE Advanced Result 2023: ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

जेईई एडवांस फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित बिंदुओं को फॉलो करना होगा-

  • आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना है
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Paper 1 Final Answer Keys और Paper 2 Final Answer Keys का लिंक दिखाई देगा।
  • आपको जिस भी पेपर की आंसर की डाउनलोड करनी है उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नयी विंडो पर आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
  • आंसर की डाउनलोड करने के बाद अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

JEE Advanced Result 2023: 43773 स्टूडेंट्स ने किया क्वालीफाई

आपको बता दें कि इस वर्ष जेईई एडवांस की परीक्षा में 1 लाख 90 हजार स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इसमें से 43773 छात्र-छात्राओं ने इसमें सफलता प्राप्त की है। जेईई एडवांस 2023 में हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने 360 अंको में से 341 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है। इसके अलावा महिला कैटेगरी में नयकांती नागा भाव्या श्री ने 298 अंक प्राप्त कर शीर्ष रैंक हासिल की है।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Topper List 2023: हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने जेईई एडवांस में टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट