Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Main Exam 2023: जनवरी और अप्रैल में होगी जेईई मेंस परीक्षा, पहले सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

JEE Main 2023 एनटीए ने घोषणा की है कि पहला सत्र 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा जबकि दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा जिसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Thu, 15 Dec 2022 09:44 PM (IST)
Hero Image
जेईई मेंस नोटिफिकेशन का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है।

एजुकेशन डेस्क। JEE Main 2023:  ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का ऑफिशियल नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया गया है।  जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 2023 जेईई मुख्य तारीखों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष, जेईई मेन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला जनवरी 2023 में और दूसरा अप्रैल 2023 के महीने में होगा। उम्मीदवार जेईई मेन 2023 के पहले सत्र के लिए 15 दिसंबर से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे और जेईई मेन 2023 भरने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 है।

जनवरी में इन तिथियों में होगी परीक्षा 

पहले सत्र में यानी कि जनवरी सेशन के लिए जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30 एवं 31 जनवरी 2023 को किया जाएगा.

पहले भी जताई थी संभावना 

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि जेईई मेन परीक्षा 2023 आगामी वर्ष में दो सेशन में आयोजित की जा सकती है। पहला सत्र जनवरी में आयोजित किया जाएगा जबकि दूसरा सत्र अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। चूंकि यह स्पष्ट है कि अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नोटिफिकेशन

Jeemain.nta.nic.in

nta.nic.in

JEE Main 2023: How to apply for first attempt: जेईई मेंस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को करें फॉलो

जेईई मेंस परीक्षा के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद जेईई मेंस के लिए आवेदन करने के लिए लिंक खोलें। अब न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अब सभी स्टेप्स का पालन करें और पंजीकरण करें। इसके बाद अब, लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें। भुगतान करने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म जमा करें। अब कन्फर्मेशन पेज, इस्तेमाल की गई फोटो और सिग्नेचर को सेव करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

जेईई मेंस सिलेबस की यहां से मिलेगी जानकारी

जेईई मेंस पेपर 1 और पेपर 2 के लिए सिलेबस की जानकारी सूचना बुलेटिन में दी जाएगी। इसके के लिए, छात्र-छात्राएं जेईई मेन 2022 के सूचना बुलेटिन चेक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।