Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Main 2023: जेईई मेन का नया सिलेबस NTA ने जारी किया, इस लिंक से करें डाउनलोड

JEE Main 2023 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 के सभी पेपरों के लिए निर्धारित विषयों के लिए नया सिलेबस जारी किया है। एजेंसी द्वारा फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ सब्जेक्ट्स के न्यू सिलेबस बुधवार 22 दिसंबर 2022 को जारी किए गए।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Thu, 22 Dec 2022 10:07 PM (IST)
Hero Image
JEE Main 2023 के सभी पेपरों के लिए नया सिलेबस NTA ने जारी किया।

एजुकेशन डेस्क। JEE Main 2023 Syllabus: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आइआइटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआइटी) और अन्य केंद्रीय वित्त प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कोर्सेस में वर्ष 2023 में दाखिले के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई मेन 2023 परीक्षा के सिलेबस में बदलाव किए गया है। एजेंसी द्वारा नया जेईई मेन 2023 सिलेबस वीरवार, 22 दिसंबर 2022 को जारी किया गया और इसके साथ ही इसे डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव भी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE मेन 2023 न्यू सिलेबस PDF डाउनलोड लिंक

JEE Main 2023: जेईई मेन के सभी पेपरों के लिए NTA ने जारी किया नया सिलेबस

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए ने जेईई मेन 2023 परीक्षा के सभी पेपरों के लिए नया सिलेबस जारी किया गया है। एजेंसी के अपडेट के मुताबिक जेईई मेन 2023 सेशन 1 या सेशन 2 में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार जारी किए गए पेपर 1 और पेपर 2 के लिए निर्धारित विषयों यानि मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री के लिए जेईई मेन 2023 न्यू सिलेबस के आधार पर ही परीक्षाएं दे पाएंगे। ऐसे में विभिन्न पेपरों के लिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी इन जेईई मेन 2023 के न्यू सिलेबस से करनी होगी।

यह भी पढ़ें - JEE Main 2023: इस कारण टल सकता है जेईई मेंस का फर्स्ट सेशन, स्टूडेंट्स जान लें लेटेस्ट अपडेट

JEE Main 2023: जेईई मेन की तारीखें पहले ही हैं घोषित

इससे पहले, एनटीए ने जेईई मेन 2023 का आयोजन इस बार दो सेशन में किए जाने की घोषणा हाल ही में जारी एग्जाम कैलेंडर से की थी। कैलेंडर के अनुसार जेईई मेन का पहला सेशन जनवरी 2023 में 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 तारीखों पर किया जाएगा। साथ ही, जेईई मेन 2023 के दूसरे सेशन का आयोजन 6, 8, 10, 11, और 12 अप्रैल 2023 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

यह भी पढ़ें - JEE Main Exam 2023: जनवरी और अप्रैल में होगी जेईई मेंस परीक्षा, पहले सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू