Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Main 2024: आ गई जेईई मेन सेशन 1 Result की डेट, ऐसे कर पाएंगे आसानी से जांच

एनटीए ने जेईई मेन 2024 परीक्षा का आयोजन 24 27 29 30 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। जेईई परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी। वहीं अब 12 फरवरी 2024 को रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकेंगे।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Sun, 11 Feb 2024 08:09 AM (IST)
Hero Image
JEE Main 2024 Session 1 Result: कल आएगा जेईई मेन पहले सेशन का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे आसानी से जांच

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (मेन) पहले सेशन परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी, 2024 को घोषित होना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन जनवरी सत्र का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, एनटीए की ओर से रिजल्ट के टाइम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जती है कि वे पोर्टल पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें नतीजों के बारे में मालूम हो सके। रिजल्ट जारी होने के बाद एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकेंगे। परिणाम की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन संख्या और जन्म तिथि एंटर करना होगा। हैं।

JEE Main 2024 Session 1 Exam Result: इन तिथियों में हुई थी जेईई मेन पहले सेशन की परीक्षा

एनटीए ने जेईई मेन 2024 परीक्षा का आयोजन 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। जेईई परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी। वहीं, अब 12 फरवरी, 2024 को रिजल्ट जारी होगा। 

JEE Main 2024 Session 1 Result: jeemain.nta.ac.in पर जेईई मेन पहले सेशन रिजल्ट की जांच करने का ये है आसान तरीका

सबसे पहले उम्मीदवार परिणाम देखने क लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं। अब जेईई मेंस 2024 परिणाम जनवरी सत्र" लिंक पर क्लिक करें। आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। अब, जेईई मेन्स 2024 का परिणाम देखने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें। नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जांएगे। अब आप उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

JEE Main 2024 Session 2: इस तारीख तक करें दूसरे सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन  

जेईई मेन दूसरे सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2024 है।  सत्र 2 परीक्षा की तारीख 4 से 15 अप्रैल, 2024 है। इसके लिए एडमिट कार्ड चंद दिन पहले रिलीज किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: JEE Main Answer Key के मुद्दे पर NTA ने जारी की ये सूचना, तकनीकी खराबी के चलते बढ़ाई ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट