Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Main 2024: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप आज हो सकती है जारी, jeemain.nta.ac.in से करें डाउनलोड

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। इसके साथ ही यह ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं होगी। प्रवेश पत्र अलग से रिलीज किए जाएंगे। इसके लिए भी अभ्यर्थियों को पोर्टल पर जाकर ही डाउनलोड करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Wed, 27 Mar 2024 08:36 AM (IST)
Hero Image
JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप आज हो सकती है जारी

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम सेशन 2 मेन एग्जाम के लिए सिटी स्लिप आज जारी हो सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा शहर सिटी की जानकारी देने के लिए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज, 27 मार्च, 2024 को सिटी स्लिप रिलीज कर सकता है। हालाांकि, एनटीए की ओर से परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी होने की तारीख के संबंध में कोई डेट जारी नहीं की गई है और इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल, jeemain.nta.ac.in पर नजर बनाएं रखें।

JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिट स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिट स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं। अब आवश्यकतानुसार प्रवेश पत्र या परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक खोलें। इसके बाद, अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉग इन करें। जेईई मेंस परीक्षा शहर सूचना पर्ची या प्रवेश पत्र की जांच करें और डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

JEE Main Exam Admit Card 2024: ये है जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड पर अपडेट

जेईई मेन सेशन 2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। यह प्रवेश परीक्षा शुरू होने से तीन से चार दिन पहले रिलीज किए जा सकते हैं, क्योंकि जनवरी सत्र के लिए भी हॉल टिकट तीन दिन पहले रिलीज किए गए थे। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि इस सेशन के लिए भी एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन दूसरे सेशन के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल के पहले सप्ताह से होना है।

यह भी पढ़ें: CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए अप्लाई करना है तो न करें देरी, आज है लास्ट डेट, मई में होगी परीक्षा