Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Main 2024 Session 2: इस महीने के अंत में जारी हो सकती है जेईई मेन दूसरे सेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप

जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड रिलीज किए जाएंगे। संभावना है कि प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएं। इस संबंध में भी सटीक अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल jeemain.nta.ac.in पर विजिट करना होगा।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Sun, 17 Mar 2024 07:42 AM (IST)
Hero Image
JEE Main 2024 Session 2: जानें कब जारी होगी जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप,अप्रैल में होनी है परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन दूसरे सेश्न की परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होना है। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) और पेपर 2ए (बी.आर्क.) पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) प्रोगाम में दाखिले के लिए कंडक्ट होने वाली यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही रिलीज की जाएगी।

हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी होने की डेट के संबंध में कोई घोषणा तो नहीं की गई लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने के अंतिम सप्ताह में सिटी स्लिप रिलीज हो सकती है, क्योंकि परीक्षा का आयोजन अप्रैल के पहले सप्ताह में होना है। हालांकि, इस संबंध में सटीक अपडेट प्राप्त करने लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.ac.in/ पर विजिट करना चाहिए। वहीं, जेईई मेन 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की से 03 दिन पहले रिलीज किए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा। 

JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। परीक्षा शहर का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा। परीक्षा शहर का विवरण जांचें और सबमिट पर क्लिक करें। एक बार हो जाने पर, पेज डाउनलोड करें। अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

यह भी पढ़ें:  JEE Mains 2024: जेईई मेन में कम स्कोर वाले स्टूडेंट्स न हों हताश, इन टॉप NIT संस्थानों से प्राप्त कर सकते हैं डिग्री