Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Main 2024 Session: फरवरी में हो सकता है जेईई मेंस का पहला सेशन, एनटीए जल्द जारी कर सकता एग्जाम कैलेंडर

JEE Main 2024 Session NTA की ओर से जेईई मेंस 2024 की डेट्स की घोषणा करने के बाद रजिस्‍ट्रेशन पोर्टल ओपन हो जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसके बाद शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद आपका आवेदन पत्र कंप्लीट माना जाएगा। एग्जाम कैलेंडर से लेकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस समेत सब डिटेल देखने के लिए पोर्टल पर विजिट करें।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 08 Aug 2023 05:02 PM (IST)
Hero Image
JEE Main 2024 Session: जेईई मेंस सेशन 2024 के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

एजुकेशन डेस्क। JEE Main 2024 Session: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 का पहला सेशन जनवरी या फरवरी में हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही एग्जाम का कैलेंडर जारी कर सकता है। इसके बाद तिथियां स्पष्ट हो जाएंगी। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक डेट्स और टाइम जारी नहीं किया गया है, लेकिन इंजीनियरिंग प्रोगाम में दाखिले के लिए उम्मीद जताई जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही एग्जाम नोटिफिकेशन जारी करेगा।

JEE Main 2024 Session:शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

NTA की ओर से जेईई मेंस 2024 की डेट्स की घोषणा करने के बाद, रजिस्‍ट्रेशन पोर्टल ओपन हो जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसके बाद शुल्क का भुगतान करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट करना होगा। 

इस साल दो सत्रों में हुई थी परीक्षा

एनटीए ने इस साल जेईई मेंस परीक्षा दो सत्रों में कराई थीं। इनमें पहला सेशन जनवरी और दूसरा सत्र अप्रैल में कराया गया था। इसीलिए इस साल भी इन्हीं महीनोंं में परीक्षा होने की उम्मीद है। वहीं, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अप्लाई किया जा सकता है। 

  JEE Main 2024 Session: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, यानी, jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, जेईई मेंस सेशन के लिए विंडो। इसके बाद एक स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। अब अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो अपना पंजीकरण कराएं। इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों और विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।