Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Main 2023 Admit Card: एक्टिव हुआ जेईई मेंस एडवांस सिटी इंटीमेशन लिंक, जानें एडमिट कार्ड कब होंगे रिलीज

JEE Main 2023 Admit Card जेईई मेंस का पहला सत्र 24 से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। वहीं दूसरा सत्र 6 से 12 अप्रैल2023 तक संचालित किया जाएगा। इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Wed, 18 Jan 2023 07:11 PM (IST)
Hero Image
JEE Main Admit Card: जेईई मेंस जनवरी सेशन का आयोजन 24 जनवरी, 2023 से शुरू होना है।

 एजुकेशन डेस्क। JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेंस पहले सेशन के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। एनटीए ने परीक्षा शहर जानने के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।  

दरअसल, जेईई मेंस जनवरी यानी कि पहला सेशन 24 जनवरी, 2023 से शुरू होना है और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एग्जाम के लगभग एक सप्ताह पहले सिटी स्लिप जारी कर देती है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आज, 17 जनवरी, 2023 को एनटी परीक्षा का शहर जानने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कर देगी।

ये है डायरेक्ट लिंक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए  

एक बार परीक्षा शहर स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र, आवंटित शहर और परीक्षा तिथि के बारे में विवरण देख सकेंगे। वहीं, परीक्षा का शहर जानने के बाद ही प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए जाएंगे। हालांकि दोनों की सटीक तिथि की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना चाहिए।

दो सेशन में होगी परीक्षा

जेईई मेंस का पहला सत्र 24 से 31 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। वहीं, दूसरा सत्र 6 से 12 अप्रैल, 2023 तक संचालित किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

जेईई मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डिटेल्स की होगी जरूरत

जेईई मेंस पहले सेशन का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद जेईई मेन आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इसके बाद प्रवेश पत्र उनकी स्क्रीन पर प्रदशित हो जाएगा।  एनटीए सुबह और शाम दो पालियों में परीक्षा आयोजित करेगा। सुबह में परीक्षा नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित करेगा, जबकि शाम की पाली में तीन बजे से छह बजे तक परीक्षा होगी।