Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Mains 2024 Result: 12 फरवरी को घोषित होंगे जेईई मेन फर्स्ट सेशन के नतीजे, पढ़िए कब आएंगी आंसर-की

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार जेईई मेन परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी 2024 को घोषित किया जाएगा। इस आधार पर अगर देखा जाए तो उत्तरकुंजी जल्द से जल्द घोषित हो सकती है। संभव है कि उत्तरकुंजी अगले सप्ताह की शुरुआत में ही रिलीज कर दे। इसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौक दिया जाएगा फिर फाइनल आंसर-की और नतीजों का एलान कर दिया जाएगा।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Thu, 01 Feb 2024 09:20 AM (IST)
Hero Image
JEE Mains 2024 Result: 12 फरवरी को घोषित होंगे जेईई मेन फर्स्ट सेशन के नतीजे, पढ़िए कब आएंगी आंसर-की (Image-freepik)

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन पहले सेशन की परीक्षा आज, 1 फरवरी से समाप्त हो रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कंडक्ट होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम जनवरी सेशन के एग्जाम की लास्ट शिफ्ट आज शाम 6 बजे आयोजित करा ली जाएगी। इसके बाद से लाखों की संख्या में परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के नतीजे तैयार किया जाएंगे। इसी क्रम में रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। इसके बाद कैंडिडेट्स से ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे और फिर उन आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

(Image-freepik)

JEE Mains 2024 Session 1 Answer Key: अगले सप्ताह हो सकती है रिलीज 

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जेईई मेन परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी, 2024 को घोषित किया जाएगा। इस आधार पर अगर देखा जाए तो उत्तरकुंजी जल्द से जल्द घोषित हो सकती है। संभव है कि उत्तरकुंजी अगले सप्ताह की शुरुआत में ही रिलीज कर दे। इसके बाद, अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौक दिया जाएगा, फिर फाइनल आंसर-की और नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स इस बात को न भूले कि जेईइ मेंस परीक्षा आंसर-की रिलीज डेट के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए परीक्षार्थियों को पोर्टल पर ही विजिट करना होगा।

JEE Mains 2024 Session 1 Answer Key: जेईई मेन जनवरी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

जेईई मेन उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाना होगा। इसके बाद, जेईई मेन 2024 की उत्तर कुंजी पर क्लिक करें। अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे- जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्म तिथि। अब सबमिट पर क्लिक करें और जेईई मेन 2024 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद जेईई मेन उत्तर कुंजी पीडीएफ फाइल 2024 डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें: JEE Mains Exam: जेईई मेंस एग्जाम की तैयारी करते वक्त न करें ये गलतियां, सफल होने में मिलेगी मदद