Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEECUP Answer Key 2023: यूपी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आंसर-की जारी, कल तक दर्ज कराएं आपत्ति इस Link से

JEECUP UP Polytechnic Answer Key 2023 उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) 2023 के प्रोविजिनल आंसर-की ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जानिमेशन काउंसिल (पालीटेक्निक) द्वारा आज यानी 10 अगस्त 2023 को जारी कर दिए हैं। काउंसिल ने आंसर-की डाउनलोड लिंक को आधिकारि वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपनी आपत्तियां कल यानी शुक्रवार 11 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं। शुल्क प्रति प्रश्न 100 रुपये है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Thu, 10 Aug 2023 12:33 PM (IST)
Hero Image
UP Polytechnic Answer Key 2023: JEECUP द्वारा आंसर-की को परीक्षा पोर्टल, jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दिया।

JEECUP UP Polytechnic Answer Key 2023: हाल ही में समाप्त हुई यूपी पॉलीटेक्किनक प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों स्टूडेंट्स के लिए अपडेट। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) 2023 (जीकप 2023) के प्रोविजिनल आंसर-की ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जानिमेशन काउंसिल (पालीटेक्निक) द्वारा आज यानी 10 अगस्त 2023 को जारी कर दिए हैं। हालांकि, काउंसिल ने जीकप आंसर-की 2023 आज जारी करने के बाद डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। साथ ही, उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को कल यानी शुक्रवार, 11 अगस्त तक आमंत्रित किया है। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 100 रुपये की दर से शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों  से करते हुए आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

इस लिंक से डाउनलोड करें और दर्ज कराएं आपत्तियां

यह भी पढ़ें - UP Polytechnic Result 2023 Date: 16 अगस्त को यूपी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम संभव, Answer Key जारी

JEECUP UP Polytechnic Answer Key 2023: ऐसे करें यूपी पॉलीटेक्निक आंसर-की डाउनलोड

ऐसे में यूपी पॉलीटेक्निक आंसर-की 2023 डाउनलोड का स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त हो गया है। छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि JEECUP द्वारा आंसर-की को परीक्षा पोर्टल, jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया गया और वे इस पोर्टल पर एक्टिव किए गए लिंक के माध्यम से अपने सम्बन्धित ग्रुप (ए, बी, सी, डी, ई1, ई2, एफ, जी, एच, आइ, के1 से के8 तक और ग्रुप एल) के आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।

JEECUP UP Polytechnic Answer Key 2023: स्टूडेंट्स दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां

JEECUP यूपी पॉलीटेक्निक आंसर-की 2023 जारी करने के साथ ही साथ उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित की गई हैं, जिसे स्टूडेंट्स परीक्षा पोर्टल पर लॉग-इन करके दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये प्रति प्रश्न की दर से शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को एक दिन का समय दिया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित तमाम सरकारी और निजी पालीटेक्निक संस्थानों में संचालित होने वाले कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए जीकप ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) 2023 का आयोजन 2 अगस्त से 7 अगस्त तक किया था।